Home » ख़बर भी नज़र भी, समाचार

तालिबान पर अमेरिका का हल्‍ला बोल, बड़ा हमला

3 July 2009 No Comment

el-taliban-brothel-783603वाशिंगटन/काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंड प्रांत में गुरुवार को अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है। इसे वियतनाम युद्ध के बाद अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अभियान माना जा रहा है।

अमेरिका के करीब 4,000 नौसैनिक और 650 अफगान सैनिक इस अभियान में शामिल हैं। नाटो के लड़ाकू विमान भी आक्रमण में शामिल हैं।

अमेरिकी ब्रिगेडियर जनरल लैरी निकोलसन ने कहा कि जवानों की बड़ी संख्या के कारण यह अभियान अफगानिस्तान में पहले के अन्य अभियानों से अलग है।

माना जा रहा है इस अभियान से 20 अगस्त को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के पहले देश की सुरक्षा स्थिति में सुधार होगा।

उधर एक स्थानीय तालिबान कमांडर ने दावा किया है कि एक अमेरिकी सैनिक को उसने बंधक बना लिया है।

अमेरिकी सेना ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि दक्षिणी वजीरिस्तान के पाकतिका से मंगलवार को लापता हुए अमेरिकी सैनिक को तालिबान ने बंधक बना लिया है।

स्थानीय तालिबान कमांडर मुल्ला संगोन ने कहा कि न केवल अमेरिकी सैनिक बल्कि उसने तीन अफगान सैनिकों को भी बंधक बनाया है।

इस बीच हेलमंड में गुरुवार को अमेरिकी सेना द्वारा तालिबान के खिलाफ शुरू की गई बड़ी कार्रवाई को अफगानिस्तान में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की नई रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हेलमंड तालिबान का गढ़ है।

अमेरिकी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार तड़के आरंभ हुए आपरेशन खंजर में 4000 अमेरिकी नौसैनिक और 650 अफगान सैनिक हिस्सा ले रहे हैं।

इस अभियान में हताहतों या नुकसान के बारे में अमेरिकी अथवा अफगान सेना ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं है। लेकिन तालिबान के प्रवक्ता कारी जुस्सिफ अहमदी ने कहा कि तालिबान ने एक दर्जन से अधिक विदेशी सैनिकों को क्षति पहुंचाई। हालांकि तालिबान के इस आंकड़े को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना समझा जा रहा है।

अहमदी ने इस बीच दावा किया है कि विदेशी सेना तालिबान के ठिकाने के बजाय नागरिक ठिकानों पर बमबारी कर रही है।

हेलमंड प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता दाउद अहमदी ने कहा कि अभियान में चार हजार अमेरिकी सैनिकों के साथ 1000 अफगान सुरक्षा बल भी हिस्सा ले रहे हैं।

बताया जाता है कि अमेरिका ने पिछले दो माह में हेलमंड में 8,500 नौसैनिकों को तैनात किया है।

Leave your response!

Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

You can use these tags:
<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

This is a Gravatar-enabled weblog. To get your own globally-recognized-avatar, please register at Gravatar.

Spam Protection by WP-SpamFree