Home » ख़बर भी नज़र भी, समाचार

उत्तर कोरिया ने 5 और मिसाइलों का परीक्षण किया

4 July 2009 No Comment

reddusterसियोल, 4 जुलाई। उत्तर कोरिया ने शनिवार को अपने पूर्वी तट से पांच और मिसाइलों का प्रक्षेपण किया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योन्हेप ने सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि मिसाइलें स्पष्टतया स्कड रॉकेट जापान सागर पर दागे गए।

दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “यह उकसावे वाला कदम है जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों- 1695, 1718 और 1874 का उल्लंघन है जो उत्तर कोरिया पर बेलिस्टिक मिसाइल से संबद्ध हर गतिविधि पर रोक लगाते हैं।”

विदेश मंत्रालय ने उत्तर कोरिया द्वारा पूर्वोत्तर एशिया में तनाव बढ़ाने पर खेद जाहिर किया है और उससे संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावोंे का पालन करने को कहा।

जापान सरकार ने बयान जारी कर उत्तर कोरिया के इस कदम की आलोचना की है। मुख्य कैबिनेट सचिव ताकेओ क्वोमुरा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मिसाइल प्रक्षेपण जापान समेत पड़ोसी देशों की सुरक्षा के विरुद्ध उकसावे वाली कार्रवाई है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के विरुद्ध है।

इससे पहले गुरुवार को उत्तर कोरिया ने कम दूरी तक मार करने वाली चार मिसाइलें दागीं थीं जिनकी मारक क्षमता 120 से 160 किलोमीटर के बीच थी।

दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि गुरुवार को किए गए परीक्षणों को उत्तर कोरियाई सैन्य इकाई के नियमित अभ्यास के रूप में देखा गया था लेकिन कोरियाई प्रायद्वीप में उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण की वजह से जारी तनाव के मद्देनजर इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि वह इन परीक्षणों के माध्यम से वह अपनी नई सैन्य ताकत का प्रदर्शन करना चाहता हो।

Leave your response!

Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

You can use these tags:
<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

This is a Gravatar-enabled weblog. To get your own globally-recognized-avatar, please register at Gravatar.

Spam Protection by WP-SpamFree