छग: प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों की बिजली कटेगी
रायपुर, 5 जुलाई। छत्तीसगढ़ सरकार के एक पर्यावरण पैनल ने यहां स्थापित स्पंज आयरन की तीन इकाइयों की बिजली काटे जाने का आदेश दिया है। आसपास के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इन इकाइयों के कारण पूरे इलाके में भारी प्रदूषण हुआ है।
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड (सीईसीबी) का एक दल रायपुर के बाहरी हिस्से में स्थित सिल्तारा और उर्ला औद्योगिक क्षेत्रों का पिछले सप्ताह औचक निरीक्षण किया था। शिकायत मिली थी कि इन औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित कुछ इकाइयों में प्रदूषण नियंत्रण उपायों को नजरअंदाज किया जाता है और अनिवार्य इलेक्ट्रो स्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ईएसपी) मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जाता।
सीईसीबी के अधिकारियों ने सूचित किया है कि कॉरपोरेट इस्पात, सत्यार्थ स्टील और एन.आर.स्पंज जैसी तीन इकाइयों की बिजली पिछले एक सप्ताह तक काट दी गई थी और अन्य प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।













Leave your response!
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)