‘हमने हसीना को जहर देने कोशिश नहीं की थी’
5 July 2009
No Comment
ढाका, 5 जुलाई। बांग्लादेश की पूर्व कार्यवाहक सरकार के सलाहकारों ने इस आरोप को खारिज किया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री शेख हसीना को उस समय जहर देने की कोशिश की थी जब वह जेल में बंद थीं।
उधर, हसीना के स्वास्थ्य सलाहकार सैयद मुदस्सर अली ने इस आरोप को फिर दोहराया है। इससे एक सप्ताह पहले ही बांग्लादेशी संसद में उप नेता सैयदा साजिदा चौधरी ने आरोप लगाया था कि हसीना को जहर देने की कोशिश की कई थी।
स्थानीय समाचार पत्र ‘द डेली स्टार’ के मुताबिक मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एम. ए. मतीन और मैनुल हसन ने शनिवार को इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया।
गौरतलब है कि बांग्लादेश में 2007-08 में सैन्य समर्थित सरकार के कार्यकाल के दौरान मतीन गृह और हसन कानूनी मामलों के सलाहकार थे।












Leave your response!
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)