Home » ख़बर भी नज़र भी, खेल खेल में, समाचार

ट्वेंटी-20 विश्वकप 2010 के आयोजन स्थलों की घोषणा

5 July 2009 No Comment

t20दुबई, 5 जुलाई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वर्ष 2010 के ट्वेंटी-20 विश्वकप मुकाबलों के आयोजन स्थलों की घोषणा कर दी है। विश्वकप के सभी मैच बारबाडोस, गुयाना, सेंट किट्स और सेंट लूसिया में खेले जाएंगे। फाइनल मैच 16 मई को बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल के मैदान में खेला जाएगा।

वेबसाइट क्रिकइंफो डॉट कॉम के मुताबिक एक मई को आरंभ होने वाली इस श्रृंखला का पहला मैच मौजूदा विश्व चैम्पियन पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सेंट लूसिया के मैदान में खेला जाएगा।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी हारून लोर्गाट ने कहा, “हमनें सभी मैचों के आयोजन स्थलों के रूप में बारबाडोस, गुयाना, सेंट किट्स और सेंट लूसिया को चुना है। 2007 के विश्वकप (एकदिवसीय) के मैच भी इन्हीं मैदानों पर खेले गए थे।”

उन्होंने कहा, “हमें भरोसा है कि वेस्टइंडीज के क्रिकेट प्रेमी क्रिकेट के इस प्रारूप का भी भरपूर लुत्फ उठाएंगे।”

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं का भी ट्वेंटी-20 विश्व कप मुकाबला खेला जाएगा जैसा कि इंग्लैंड में पछले विश्वकप के दौरान हुआ था।

  • Share/Save/Bookmark

Leave your response!

Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

You can use these tags:
<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

This is a Gravatar-enabled weblog. To get your own globally-recognized-avatar, please register at Gravatar.

Spam Protection by WP-SpamFree