Home » मोहल्‍ला लाइव

मोहल्‍ला live के बढ़ते क़दम

20 July 2009 11 Comments

सुपरहिट एक लाख क्‍लब में अब मोहल्‍ला लाइव भी शामिल हो गया है। हम पाठकों को बताना चाहते हैं कि दुनिया भर में मौजूद करोड़ों-अरबों साइट के बीच ये क्‍लब मायने रखता है। इसका मतलब है कि दुनिया भर में रैंकिंग के हिसाब से आपने करोड़ों साइट्स को पीछे छोड़ कर महत्‍वपूर्ण एक लाख साइट्स जगह बना ली है। भड़ास4मीडिया के बाद मोहल्‍ला लाइव ने ये मुकाम हासिल करके यह साफ किया है और मीडिया समाज में लोगों की दिलचस्‍पी कितनी है।

मई के आख़‍िरी सप्‍ताह में शुरू हुई मोहल्‍ला लाइव की यात्रा इतनी जल्‍दी ये मुकाम हासिल कर लेगी – इसका अंदाज़ा नहीं था। ऐसा स्‍वाभाविक भी था, क्‍योंकि एक लाख के क्‍लब में शामिल होने के लिए एक तो बरसों की मेहनत लगती है, दूसरे ब्रांडिंग में करोड़ों फूंक दिये जाते हैं। कुछ सस्‍ती चीज़ें भी छापी जाती हैं, जिससे ट्रैफिक बढ़े और अलेक्‍सा में रैंकिंग। रविवार को जब हमने अलेक्‍सा में नज़र दौड़ायी, तो एक दिन पहले का एवरेज़ उसमें अंकित था। ऐसा तभी होता है, जब रैंकिंग एवरेज़ एक लाख के भीतर होता है। इसके बाद ये अपडेट तीन महीने के भीतर दिखाया जाता है। यानी आप एक महीने बाद देखेंगे कि एलेक्‍सा के सुपर एक लाख क्‍लब में मोहल्‍ला लाइव भी है।

कुछ तस्‍वीरों में आप इस सूचना की तस्‍दीक़ कर सकते हैं।

mohallalive traffic rank

reach

pageviews

Pageviews-User

bounce

time on site

हमने मुद्दों की बात करके, विमर्श को नया तेवर देकर और सरोकारों में यक़ीन रखते हुए ये सफलता हासिल की है। इसका मतलब है कि सरोकार का भी अपना बाज़ार है, जिसको हमारे मीडिया के दोस्‍त देख नहीं पा रहे। उम्‍मीद है, वे आने वाले समय इस ओर नज़रे-इनायत करेंगे।

आप सभी का शुक्रिया।

11 Comments »

  • समरेंद्र said:

    बधाई। बहुत बहुत बधाई।

  • सुबोध said:

    इस उपलब्धि के लिए बधाई जैसे अल्फाज भी छोटे हैं। दरअसल अभिव्यक्ति के मरते दौर में मोहल्ला लाइव जैसे सहज और बौद्धिक मंच की जररुत थी, और ये मंच उपलब्ध कराने में अविनाश जी ने जो मेहनत की है वो सलाम करने लायक है।

  • विवेक सत्य मित्रम् said:

    ढेर सारी बधाई!

  • Girjesh said:

    ये तो होना ही था. जल्द ही आप ढेर सारी सफलता अर्जित करें, ऐसी मेरी kaamna है.
    आप का गिरजेश.

  • Niranjan Shrotriya said:

    अविनाशजी,

    आप ग्राफ्स में न उलझाइये. हार्दिक बधाई लीजिये और सच्चाई के ग्राफ की तरफ बढ़ते चलिए.

  • Amlendu Asthana said:

    दोस्त मोहल्ला के मोकाम को सलाम. आपके मुहेल्ले में एक गली मेरी भी है कभी उधेर का भी रुख करें. आपके प्रयास और जज्बे को दंडवत.
    अमलेंदु अस्थाना
    चंडीगढ़

  • विनीत कुमार said:

    बधाई और शुभकामनाएं…

  • irshadsir said:

    अविनाश बाबू हमने तो आपको बताया ही था कि मौहल्ला का भविष्य उज्जवल है, बस आप ही निराश दिख रहे थे, उस दिन। आने वाले समय में मौहल्ला का दबदबा बहुत अधिक होगा। लेकिन उसके लिये बहुत अच्छी टीम का होना जरूरी है, और अभी तो हमने मौहल्ला के लिये कुछ लिखा ही नही है। फोटोग्राफ्स मिलें या नही।
    बहुत-बहुत मुबारकबादों के साथ
    इरशाद

  • aam admi said:

    ढेर सारी बधाइयाँ और शुभकामनाएं….यों ही आगे बढते रहिये

  • hemant sharma said:

    सर हमारी भी शुभकामनाएं आप के साथ हाय ……..हेमंत इंदौर

  • hemant sharma said:

    सर हमारी भी शुभकामनाएं आप के साथ है ……..हेमंत इंदौर

Leave your response!

Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

You can use these tags:
<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

This is a Gravatar-enabled weblog. To get your own globally-recognized-avatar, please register at Gravatar.

Spam Protection by WP-SpamFree