Home » मोहल्ला मुंबई, समाचार, सिनेमा

प्रियंका चोपड़ा के बारह रूप और मिस्‍टर योगी का नया संस्‍करण

4 August 2009 6 Comments

abraham hindiwala

TUM MILE BT FULL PAGE FINALदूरदर्शन के दिनों में आप ने केतन मेहता का धारावाहिक मिस्‍टर योगी अवश्‍य देख होगा। इसमें ओम पुरी सूत्रधार की भूमिका में आते थे। मोहन गोखले ने मिस्‍टर योगी की भूमिका निभायी थी। मिस्‍टर योगी एनआरआई हैं और उनका पूरा नाम योगेश ईश्‍वर पटेल है। वे शादी करने के इरादे से भारत आये हैं और अलग-अलग लड़कियों से मिलते हैं। सालों बाद उसी मिस्‍टर योगी को आप बदले अंदाज़ में आशुतोष गोवारिकर की फिल्‍म ह्वाट्स योर राशि? में आप देखेंगे। इस बार योगेश पटेल की भूमिका हरमन बावेजा निभा रहे हैं।

DJ national editionकहानी थोड़ी-सी बदल दी गयी है। योगेश पटेल को बताया गया है कि वह दस दिनों के अंदर विवाह कर ले। अगर वह दस दिनों में अपने लिए दुल्‍हन नहीं ले आएगा, तो उसके परिवार पर मुसीबत आ जाएगी। मुसीबत में फंसा आदमी शादी भी कर लेता है। योगेश पटेल ने सोच रख था कि पहले वह प्रेम करेगा, फिर विवाह करेगा। दस दिनों की हड़बड़ी में प्रेम करना संभव नहीं है। वह सभी राशियों की लड़कियों से मिल कर अपने लिए उपयुक्‍त दुल्‍हन खोजने की मुहिम रचता है। आशुतोष गोवारिकर ने इस बार बारह अलग-अलग लड़कियां लेने के बजाय प्रियंका चोपड़ा को सभी बारह भूमिकाएं सौंप दीं। प्रियंका चोपड़ा ने उन्‍हें दिल लगा कर निभाया। मुझे नहीं याद आता कि किसी और ने पर्दे पर अभी तक एक ही फिल्‍म में बारह भूमिकाएं निभायी हैं। संजीव कुमार ने एक फिल्‍म में नौ भूमिकाएं निभायी थीं। अभी उसका नाम भूल रहा हूं। आप में किसी को याद हो, तो बता दें। वैसे प्रियंका चोपड़ा को एक ही फिल्‍म में बारह भूमिकाओं में देखना रोचक होगा।

Kamineyअपने विशाल भारद्वाज दुखी हैं। उनकी फिल्‍म कमीने को सेंसर ने सर्टिफिकेट दे दिया है। इस से उनकी फिल्‍म के दर्शक कम हो जाएंगे। वैसे फिल्‍म का नाम ही कमीने है, तो ए सर्टिफिकेट मिलना स्‍वाभाविक है। ताज़ा खबर है कि फिल्‍म के अंतिम दृश्‍य में उन्‍होंने कुछ बदलाव किया है। उन्‍होंने एक गाना शूट किया है और बैकग्राउंड स्‍कोर की जगह गाना इस्‍तेमाल किया है। विशाल भारद्वाज कोई कसर नहीं रहने देना चाहते। अंतिम समय तक काट-छांट करने की प्रवृत्त‍ि कई सर्जकों में होती है।

♦ अब्राहम हिंदीवाला

मॉडरेटर की ओर से

दैनिक जागरण के आज के राष्‍ट्रीय संस्‍करण में नौ नंबर पेज पर मोहल्‍ला लाइव से उठाकर अब्राहम हिंदीवाला का राइटअप सावधान कैटरीना, जिसेल मोंटेरिओ पधार गयी हैं छपा है। अख़बार के पास इतनी सलाहियत भी नहीं है कि वे ठीक से अब्राहम हिंदीवाला को क्रेडिट दे सके। आख़‍िर में उनके नाम के साथ से (अब्राहम हिंदीवाला से) छापा गया है। जैसे अब्राहम हिंदीवाला कोई व्‍यक्ति नहीं मंच हो। ख़ैर मोहल्‍ला लाइव को इसी बात से संतोष है कि यहां छपने वाली सामग्री को एक अख़बार ने अपने पन्‍ने पर जगह दी। स्‍क्रीन शॉट हम लगा तो रहे हैं, लेकिन उसकी धुंधलाहट इतनी अधिक है कि पढ़ा नहीं जा सकेगा। क्‍योंकि दैनिक जागरण के राष्‍ट्रीय संस्‍करण की पीडीएफ फाइल उपलब्‍ध नहीं है। ख़ैर, अब्राहम हिंदीवाला को चाहने वाले आपलोग इस सूचना का आनंद लें।

6 Comments »

  • vivek said:

    आलेख की शैली जयप्रकाश चौकसे की लग रही है.

  • abraham hindiwala said:

    मेरे लिए यह anuman किसी gaurav से कम नहीं है.मैं खुद jaipraksh chowkse का mureed हूँ.भाई vivek dhanyawad.
    और क्या mohalla के pathak इतने फिल्म ashikshit हैं की sanjeev कुमार की फिल्म का नाम नहीं बता सके.मुझे एक pathak ने फ़ोन कर बताया है.कल सुबह तक मैं आपके jawab के intezar में rahoonga.

  • शशि सिंह said:

    अब्राहामजी वो फिल्म थी “नया दिन नई रात”

    http://www.imdb.com/title/tt0156833/

  • abraham hindiwala said:

    बिल्कुल सही बाते शशि सिंह ने.उन्होंने लाज रख ली पाठकों की.

  • चण्डीदत्त शुक्ल said:

    हरमन दर्शकों का कितना मन जीत पाएंगे, पता नहीं…पर प्रियंका से ज़रूर उम्मीद है…बाकी वक़्त बताएगा…बाकी बचे अब्राहम…अच्छा लिखते हो भाई…बिना उलझाए…ऐसी ही बनाए रखना कलम की रवानगी….

  • Mohalla Live » Blog Archive » कामयाबी विशाल की, खुशी अनुराग की said:

    [...] राशि?) में 12 अलग-अलग किरदार निभाये हैं। शशि सिंह ने बताया था कि संजीव कुमार ने नया दिन नयी रात में 9 [...]

Leave your response!

Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

You can use these tags:
<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

This is a Gravatar-enabled weblog. To get your own globally-recognized-avatar, please register at Gravatar.

Spam Protection by WP-SpamFree