वो शाहिद से छूटी सैफ़ ने पकड़ी, ये सैफ़ ने छोड़ी शाहिद ने पकड़ी

मामला शाहिद कपूर और सैफ अली खान का है। मामला उनकी छूट गयी फिल्म और छूट गयी प्रेमिका का है। अभी शाहिद कपूर की कमीने रिलीज हो रही है। आप सभी ने खबरों में सुना और पढ़ा होगा कि पहले यह फिल्म सैफ अली खान कर रहे थे। विशाल भारद्वाज ने पहले उनसे बात की थी। यह खबर किसी पत्रकार की खोज नहीं थी। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज ऐसी खबर देकर भला अपनी फिल्म का नुकसान क्यों करते। यह खबर और किसी ने नहीं शाहिद कपूर की पूर्व प्रेमिका के वर्तमान प्रेमी सैफ अली खान ने ही चलायी थी। क्यों, यह तो वही बता सकते हैं। शाहिद की छूट गयी प्रेमिका को अपनाने वाले सैफ कहीं न कहीं यह जताना चाह रहे थे कि उन्हें उनकी छोड़ी फिल्म मिली है।
शाहिद ने न तो तब मुंह खोला जब उनकी प्रेमिका किसी और के साथ चली गयी और न अभी मुंह खोला और सच की सफाई दी। अपनी उम्र से ज्यादा समझदारी का परिचय देते हुए वे खामोश रहे। अलबत्ता विशाल ने अवश्य मीडिया को बताया कि उन्होंने सैफ और आमिर दोनों को यह कहानी सुनायी थी। आम तौर पर हर निर्देशक स्टार को अपनी कहानियां सुनाता है। मेरी बात शाहिद से जमी और उनके साथ फिल्म पूरी हुई। इस मामले में अभी टि्वस्ट आया है। लव आज कल की सफलता के बाद सैफ ने कहा है कि उन्हें कमीने नहीं मिली थी। उन्होंने शाहिद की तारीफ करने के साथ उन्हें शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि करीना कपूर ने उनसे शाहिद की तारीफ की थी और अच्छी बातें बतायी थीं।
छूट गयी फिल्म और छूट गयी प्रेमिका का यह किस्सा चटखारे लेकर लंबा किया जा सकता है, लेकिन मेरी उसमें कोई रुचि नहीं है। मैं प्रेम के बदलते आयाम को सैफ, करीना और शाहिद के बहाने रखना चाहता था।
♦ अब्राहम हिंदीवाला
पुनश्च : मुंबई के दर्शक सोमवार के पहले कमीने नहीं देख पाएंगे। फिल्म मुंबई में बनी है, लेकिन मुंबई के दर्शक ही उससे वंचित रहेंगे। धन्य है स्वाइन फ्लू की लीला।













Leave your response!
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)