इंडियन न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड 2009 का एलान, समारोह
♦ मीडिया मार्ग
दिल्ली के इंटरकांटिनेंटल होटल में बुधवार को इंडियन न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड की घोषणा कर दी गयी। हिंदी और अंग्रेजी न्यूज चैनलों के लिए कुल 11 कैटेगरी के अवार्ड के लिए नॉमिनेशन मंगाये गये थे। कुल 44 मीडियाकर्मी नॉमिनेट हुए थे, जिनमें से विजेताओं के नाम का आज एलान किया गया। इसके अलावा कुछ ऐसी कैटेगरी भी थी, जिसके लिए नॉमिनेशन नहीं मंगायी गयी थी, उनके बारे में फैसला ज्यूरी ने किया। जैसे एडिटर इन चीफ ऑफ द इयर (हिंदी और अंग्रेजी), सीईओ ऑफ द इयर, एंटरप्रेन्योर ऑफ द इयर। इंडियन न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड, 2009 के लिए जिन पत्रकारों को चुना गया, उनके नाम इस तरह से हैं :
♦ उमाशंकर सिंह, एनडीटीवी इंडिया, न्यूज़ रिपोर्टर ऑफ़ द इयर – हिंदी कार्यक्रम : मंदिर इन पाकिस्तान
♦ शिवपूजन झा, न्यूज़ एक्स, न्यूज़ रिपोर्टर ऑफ़ द इयर – अंग्रेज़ी कार्यक्रम : कोशी – द रिवर अनटेमड
♦ चेतन शर्मा, जी न्यूज़, बिजनेस न्यूज़ एंकर ऑफ़ द इयर – हिंदी कार्यक्रम : द एपॉइंटमेंट वीद मोदी
♦ मिनी मेनन, यूटीवी बिजनेस, बिजनेस न्यूज़ एंकर ऑफ़ द इयर – अंग्रेज़ी कार्यक्रम : मिनीज शोरील
♦ पंकज पचौरी, एनडीटीवी इंडिया, न्यूज़ शो होस्ट ऑफ़ द इयर – हिंदी कार्यक्रम : हमलोग
♦ करण थापर, सीएनबीसी टीवी 18, न्यूज़ शो होस्ट ऑफ़ द इयर – अंग्रेज़ी कार्यक्रम: अरुण जेटली इंटरव्यू
♦ खुशदीप सहगल, जी न्यूज़ कार्यक्रम : वोट का अग्निपथ
♦ क़मर वहीद नकवी, आजतक, बेस्ट एडिटर इन चीफ – हिंदी
♦ बरखा दत्त, एनडीटीवी 24X7, बेस्ट एडिटर इन चीफ – अंग्रेज़ी
♦ दीप्ति सचदेवा, एनडीटीवी इंडिया, यंग प्रोफेशनल ऑफ़ द इयर, 2009
कार्यक्रम : एनडीटीवी एक्सपोज – एम्स कैंटीन
♦ जीके कृष्णन, आजतक, बेस्ट सीईओ ऑफ़ द इयर
♦ रजत शर्मा, इंडिया टीवी, बेस्ट एंटरप्रेन्योर ऑफ द इय़र
♦ प्रणव रॉय, एनडीटीवी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 2009
दिल्ली के पांच सितारा होटल रात करीब नौ बजे अवार्ड समारोह की शुरुआत हुई। दिल्ली के मीडिया संस्थानों के कई नामचीन चेहरे और टीवी पत्रकारो की मौजूदगी में हुए इस अवार्ड समारोह का आयोजन मीडिया की चर्चित वेबसाईट एक्सचेंज4मीडिया की तरफ से किया गया था। जिन पत्रकारों को विजेता घोषित किया गया, उनके नाम तो हम दे ही चुके हैं, जिन प्रमुख पत्रकारों को सिर्फ नॉमिनी बनकर ही संतोष करना पड़ा, उनके नाम हैं आजतक के अभिसार शर्मा, सोनिया सिंह, रितुल जोशी, जी न्यूज की अलका सक्सेना, श्रीकांत प्रत्यूष और सीएनबीसी के शिशिर सिन्हा।
[ पूरी ख़बर पढ़ने के लिए मीडिया मार्ग का रुख़ करें, जहां पूरे समारोह की अच्छी रिपोर्टिंग की गयी है ]













Leave your response!
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)