पॉप फिलॉस्फर अमिताभ बच्चन

यह ख़बर बासी हो चुकी है कि बिग बी यानी अमिताभ बच्चन बिग बॉस में नजर आएंगे।
अमिताभ बच्चन और कलर्स के बीच लंबे समय से बात चल रही थी। अमिताभ बच्चन टीवी पर वापसी के लिए उत्सुक थे कि वापसी धमाकेदार और उनकी लोकप्रियता के अनुरूप हो। कलर्स ने बिग बॉस में बिग बी के आने की घोषणा सिंगापुर में की। अगले दिन अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उन बातों को ही दोहराया है, जो हिंदुस्तान टाइम्स की पूनम सक्सेना और टाइम्स ऑफ इंडिया की भारती दूबे को बता चुके थे। हां, कुछ और बातें उन्होंने बतायी हैं, जिन पर सोचने और ध्यान देने की जरूरत है।
»» अमिताभ बच्चन को ऐसा लगता है कि बिग बॉस में उनकी मौजूदगी से इस रियलिटी शो की अवधारणा में कुछ जुड़ेगा और दर्शकों को भी कुछ नया दिखेगा। (क्या जुड़ेगा और क्या दिखेगा, यह बिग बॉस के प्रसारण के बाद ही पता चलेगा।)
»» बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के समय से ही रियलिटी शो की अवधारणा के पीछे के विज्ञान और दर्शन को समझना चाहते हैं। इसका रिश्ता मानवीय आचार-व्यवहार से होता है। कौन बनेगा करोड़पति एक मनोवैज्ञानिक की अवधारणा थी। बुद्धि के साथ जब धन जोड़ दिया जाए, तो मनुष्य का दिमाग अलग ढंग से सक्रिय हो जाता है। तब प्रतियोगिता के साथ लिप्सा जुड़ जाती है।
»» बच्चन समझना चाहते हैं कि बिग बॉस में जब 13 व्यक्ति दुनिया, समाज और संपर्क से कटकर 84 दिनों तक एक साथ रहेंगे तो उनके मस्तिष्क में क्या-क्या चलेगा?
»» बच्चन हर सप्ताह इस शो के प्रतियोगियों से मिलेंगे और सप्ताह भर के उनके व्यवहार की विवेचना करेंगे। उन्हें सलाह और परामर्श देंगे। वे उनके व्यवहार के पीछे के कारणों को समझने और बताने की कोशिश करेंगे। इससे प्रतियोगी अपने व्यवहार को परख पाएंगे ओर खुद में बदलाव लाएंगे। साथ ही दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर चारा मिलेगा।
»» हमारी सहनशक्ति, मिज़ाज, आग्रह और भावनाएं कैसे सक्रिय और जागृत होती है।
इस रियलिटी शो में अमिताभ बच्चन पॉप फिलॉस्फर की भूमिका में रहेंगे और दिखेंगे। यह नया टर्म है, जो अमिताभ बच्चन के साथ चस्पां होगा।
मैं इस पर अभी कुछ नहीं कहना चाहता कि यह अमिताभ बच्चन का पतन है या उत्थान है? अमिताभ बच्चन एक रियलिटी शो का हिस्सा बन रहे हैं और दर्शक ज़्यादा रोचक-मनोरंजन की उम्मीद कर सकते हैं।
♦ अब्राहम हिंदीवाला
पुनश्च : “कौन बनेगा करोड़पति” की लोकप्रियता के दौर में कमल हासन ने कहा था, “अमिताभ ने ऐसी शानदार एक्टिंग की है।” उनका इशारा “कौन बनेगा करोड़पति” के सौम्य, सुशील और व्यावहारिक अमिताभ की तरफ था, जिन्हें इंडस्ट्री के लोग कुछ और गुणों (अवगुणों) से ज्यादा जानते हैं।









इंतजार है। देखते हैं कलर्स पर कौन-सा रंग अमिताभ लेकर आते हैं।
अमिताभ को कौन बताये की ये फ़िल्मी सितारे जनम जनम से समाज से कटा हुवा जीवन जी रहे है ….. और इनके दिमाग में क्या चलता है ये जगजाहिर है…..
पॉप फिलास्फर एक नयी शब्दावली से ज्यादा एक अवधारणा के तौर पर काम करेगा और जरुरी है कि हम इसी बहाने टेलीविजन की बौद्धिकता पर विमर्श करें।..
@ rangnath जी,
आप फिल्मवालों से सटके नज़र आते हैं.क्या बात है,थोडा उन्हें समझने की कोशिश करने में क्या हर्ज है.
कदलि ने सही बात उठाई है.हम टीवी की बौद्धिकता पर बात कर सकते हैं.और फिर अमिताभ कितने समझदार हैं,यह उनके ब्लॉग से जाहिर है.
मुझे तो लगता है ‘कलर्स’ वाले अमिताभ के बहाने, प्रतियोगियों के रूप में कुछ नामचीन चेहरों को आकर्षित करना चाहते हैं.अभी तक बिग बॉस के प्रतियोगियों की लिस्ट कुछ ख़ास नहीं रही है. इसमें कुछ फ्लॉप कलाकार और विवादस्पद चरित्र ही नज़र आते रहे हैं. अमिताभ से रु-ब-रु(कैमरे के थ्रू ही सही) होने के ख्याल से शायद कुछ अच्छे रेस्पेक्टेब्ल चेहरे प्रतियोगी बनने को तैयार हो जाएँ.और चर्चित चेहरें आयेंगे तो दर्शक भी जुटेंगे और फिर टी.आर.पी.भी बढेगी.
और अब अमिताभ बच्चन को शिल्पा शेट्टी और अरशद वारसी की जगह तो लाया नहीं जा सकता इसीलिए यह नयी भूमिका सोची गयी है. उम्मीद है चैनल वाले इतनी ही मेहनत एक अच्छा मनोचिकित्सक ढूँढने में भी करेंगे जो अमिताभ बच्चन को अच्छी फीडबैक भी दे.
अब्राहम जी,
मैंने तो बस यूँ ही एक नुक्तायेनजर रखा है… खैर, आपकी पसंद का आगे से ख्याला रखूँगा…
Leave your response!
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)जनमत
(( समकालीन तीसरी दुनिया का यह अंक पढ़ने के लिए इमेज पर क्लिक करके पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करें ))
Tag Cloud
abraham hindiwala anil chamadia anil yadav anurag kashyap arundhati rai arundhati roy Bahastalab bahastalab 2 bihar dalit dilip mandal first narendra memorial award gorakhpur hindi hindi cinema Hindi language Hindi Literature hindi media jansatta kabaadkhaana Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya mahatma gandhi international hindi university maoism maoist MGIHU namwar singh naxal naxalism naya gyanodaya Nirupama Pathak om thanvi prabhash joshi prabhat khabar rajendra yadav ravindra kaliya ravish kumar uday prakash vibha rani Vibhuti Narayan Rai Vice Chancellor vineet kumar vn rai women yogi adityanath मीडिया मंडीArchive