Home » मीडिया मंडी, मोहल्ला दिल्ली

नलिनी सिंह के साथ 50 लाख का धोखा, एफआईआर दर्ज

12 September 2009 6 Comments

nalini singhबड़ी कंपनियों में फर्जी़वाड़ा होता रहा है और उसकी ख़बरें भी दिखायी, छापी जाती रही हैं। लेकिन मीडिया कंपनियों के फर्जी़वाड़े आम तौर पर छिपे-छ‍िपाये ही रहते हैं। वीओआई सहित कई मामलों में हमने इस रीति-नीति को सोदाहरण देखा। लेकिन एक घटना जो 7 सितंबर को बाराखंभा रोड थाने में दर्ज की गयी है, क्‍या उसे भी मीडिया अनदेखा ही रखेगा? हुआ यह है कि मशहूर टीवी पत्रकार नलिनी सिंह की द‍िल्‍ली के बाराखंभा रोड पर कंचनजंघा अपार्टमेंट के छठें फ्लोर पर मौजूद प्रोडक्‍शन कंपनी टीवी लाइव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खाते से 50 लाख रुपये का गबन कर लिया है। उनके ही हेड अकाउंटेंट ने ये गबन किया है। कंपनी के चेक पर नलिनी सिंह का फ़र्जी़ सिगनेचर करके अकाउंटेंट ने 50 लाख रुपये की निकासी कर ली। खुलासा, कंपनी की बैलेंस शीट को दुरुस्‍त करने के दौरान हुआ। अकाउंटेंट का नाम सुमंत सिंह है और उनकी नियुक्ति नलिनी सिंह ने की थी। जाहिर है ये सिंह-सिंह का कॉम्‍बीनेशन भी रिश्‍तों में फ़र्जी़वाड़े को रोक नहीं सका। लेकिन सवाल ये है कि दुनिया भर के क्राइम की आ‍ंखन देखी बताने वाली नलिनी सिंह इस क्राइम को दर्शकों के सामने रखेगी या फिर पूरी ख़बर को ही छुपा ले जाएगी?

6 Comments »

  • SAMGRA RANJAN said:

    जाहिर है ये सिंह-सिंह का कॉम्‍बीनेशन भी रिश्‍तों में फ़र्जी़वाड़े को रोक नहीं सका।

    YE APKE BESHARMI KI HAD.
    AP SAB JAGAH JATIVAD DUNDH LETE HAIN.
    MUJHE AP KUNTHIT, MANSIK ROGI AUR SABSE BADE JATIVADI LAGTE HAIN

  • Hindustani said:

    सच बात है. सिंह-वाद हो या कोई और वाद. ये जातिवाद तो हर लेवल पर है. नलिनी जी के लिए हमें अफ़सोस है.

  • SAMGRA RANJAN said:

    MR. HINDUSTANI,
    MERA COMMENT MOHALLA BLOGGER KE LIYE THA,

    “YE APKE BESHARMI KI PARAKASHTHA HAI.
    AP SAB JAGAH JATIVAD DUNDH LETE HAIN.
    MUJHE AP KUNTHIT, MANSIK ROGI AUR SABSE BADE JATIVADI LAGTE HAIN”

  • hemantkumar said:

    चिराग तले अँधेरा तो होता ही है . दुआ कीजिये, नालिनीजी इस अँधेरे को दूर करेंगी . उनके जलाये मशाल की रौशनी में सबकुछ साफ -साफ दिखेगा .अँधेरा छटने का इंतजार कीजिये .

  • Samarth said:

    शायद लेखक को मालूम नहीं है कि सिंह और सिंह में भी कई कैटेगरी होती है। नलिनी सिंह पहले शौरी(ब्राह्मण) थीं जो बाद में सिंह(भूमिहार) बनीं। यह बात अलग है कि उन्हें नुकसान पहुंचाने का आरोपी सुमंत सिंह राजपूत था। वैसे इस क्राइम की खबर में जातिवाद का एंगिल ढूंढना खबर के साथ एक क्राइम ही है।

  • Saujanya Tripathi said:

    No body is immune to an effect, predetrmined by the time. It is nothing except our different perspectives to visualize or condemn a course the time takes spontaneously.

    Aluurement smashes the boundery of all the morality, which even a judiciary cant keep itself aloof from. We do sympathise with Nalini ji…

    Saujanya tripathi(Journalist)
    9918957972

Leave your response!

Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

You can use these tags:
<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

This is a Gravatar-enabled weblog. To get your own globally-recognized-avatar, please register at Gravatar.

Spam Protection by WP-SpamFree