Home » मोहल्ला मुंबई, सिनेमा

हिंदी सिनेमा का देशकाल सेंस और आशुतोष गोवारिकर

23 September 2009 2 Comments

abraham hindiwala

whats-your-rasheeआशुतोष गोवारीकर की फिल्‍म ह्वाट्स योर राशि इस शुक्रवार को रिलीज होगी।

मैं आशुतोष की फिल्‍में पसंद करता हूं। लोगों को उनकी फिल्‍में लंबी और कई बार बेवजह उपदेशात्‍मक लगती हैं। आप देखें कि कितने फिल्‍ममेकर अपनी फिल्‍मों से कुछ कहना चाह रहे हैं। ज्‍यादातर की इच्‍छा रहती है कि फिल्‍म बनाओ, पैसे कमाओ। वे इसके लिए लॉजिक भी खोज लेते हैं कि फिल्‍म का एकमात्र उद्देश्‍य दर्शकों का मनोरंजन करना है। मनोरंजन पर कोई आपत्ति नहीं की जा सकती, लेकिन उसे एकमात्र लक्ष्‍य बना देने से कई दिक्‍कतें पैदा हो जाती हैं। मनोरंजन के लिए बन रही फिल्‍मों का हश्र हम देख ही रहे हैं। मैं तो आग्रह करूंगा कि आप आशुतोष की फिल्‍म अवश्‍य देखें। अब अगर इसे कोई आशुतोष की फिल्‍म का प्रचार कहे या मुझे उनका प्रचारक समझ बैठे, तो यह उसकी सोच की संकीर्णता ही होगी।

आप देखें कि आशुतोष ने हर बार देश के एक इलाके पर अपनी फिल्‍म केंद्रित की है। इस बार उन्‍होंने गुजरात की पृष्‍ठभूमि ली है। मैं यहां पहले इस फिल्‍म के बारे में संक्षिप्‍त जानकारी दे चुका हूं। आशुतोष ने गुजराती समाज की संस्‍कृति और उसकी भावनाओं को इस फिल्‍म में चित्रित किया है। इसके पहले जोधा अकबर में वे राजस्‍थान, स्‍वदेस में महाराष्‍ट्र और लगान में उत्तरप्रदेश को दिखा चुके हैं। उनकी अगली फिल्‍म में बंगाल की पृष्‍ठभूमि रहेगी। हिंदी फिल्‍मों में देशकाल गायब रहता है। इस संदर्भ में आशुतोष की यह कोशिश सराहनीय और उल्‍लेखनीय है।

मैं तो यह फिल्‍म प्रियंका चोपड़ा की वजह से भी देखने जाऊंगा। विश्‍व सिनेमा के इतिहास में पहली बार कोई अभिनेत्री 12 भूमिकाएं निभाने जा रही है। निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने बड़ा फैसला लिया है। देखें प्रियंका चोपड़ा उनकी सोच को कितने कारगर तरीके से पर्दे पर उतार पाती हैं।

तो आप चल रहे हैं न ह्वाट्स योर राशि देखने?

♦ अब्राहम हिंदीवाला

2 Comments »

  • Prashant (PD) said:

    han ji.. bilkul chal rahe hain.. :)

  • रंगनाथ सिंह said:

    dekh lenge ji….

Leave your response!

Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

You can use these tags:
<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

This is a Gravatar-enabled weblog. To get your own globally-recognized-avatar, please register at Gravatar.

Spam Protection by WP-SpamFree