नये आबकारी बिल पर हिंदी अख़बारों का सामूहिक ब्लंडर
आज हिंदी हिंदुस्तान की लीड ख़बर है : 50 हज़ार रुपये का पड़ सकता है पैग। यानी नये आबकारी बिल को इस अख़बार ने टॉप लीड बनाया है। कमोबेश इसी आशय की ख़बर दूसरे अख़बारों में भी छपी है। चाहे वो जागरण हो या दैनिक भास्कर। हिंदुस्तान टाइम्स में यह ख़बर पहले पन्ने पर ब्रीफ में है और तीसरे नंबर पेज की लीड स्टोरी के रूप में उसका विस्तार है। टाइम्स ऑफ इंडिया में यह ख़बर सेकेंड लीड बनी है। लेकिन पचास हज़ार के आंकड़े को लेकर हिंदी के अख़बार और अंग्रेज़ी के अख़बार अलग-अलग ज़बान बोल रहे हैं। हिंदुस्तान दैनिक के मुताबिक सार्वजनिक जगह पर दारू पीते पकड़े गये, तो पचास हज़ार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है, जबकि हिंदुस्तान टाइम्स और टाइम्स ऑफ इडिया के मुताबिक ये जुर्माना आम लोगों के लिए नहीं होगा। बल्कि पब्लिक गैदरिंग के उन मेज़बानों के लिए होगा, जो बिना लाइसेंस के मेहमानों को शराब परोसते पाये जाएंगे। साफ़ है कि एचटी ने ख़बर की पूरी तफ़सील को बिंदुवार तरीक़े से जगह दी है, जबकि हिंदुस्तान ने ख़बर को मसाला बना कर पेश किया है। इस प्रस्तुति में जिस गणित का सहारा लिया गया है, वह भी धोखा देने वाला है। हिंदुस्तान लिखता है कि अब तक ऐसे पीते पकड़े जाने पर 200 रुपये जुर्माना देना पड़ता था, पर अब यह जुर्माना 250 गुना अधिक यानी 50 हज़ार तक हो सकता है। ये हिसाब ग़लत है और ख़बर भी। सार्वजनिक जगहों पर पीते पकड़े जाने पर अधिकतम जुर्माना नये आबकारी बिल में 5000 है और इस तरह पहले तय राशि से 25 गुना अधिक जुर्माना देना पड़ेगा, न कि ढाई सौ गुना। मोहल्ला लाइव को लगता है कि इस ख़बर की ड्राफ्टिंग को लेकर हिंदुस्तान हिंदी दैनिक सहित तमाम हिंदी अख़बारों की संपादकीय टीम में ज़रूर कोई कनफ्यूजन रहा होगा। अगर ये फेनॉमिना आम है, तो उन्हें ऐसे मामलों में अंग्रेज़ी पत्रकारों से एक बार बात ज़रूर करनी चाहिए।










[...] में सामूहिक ब्लंडर की बड़ी चर्चा है। मोहल्ला लाइव पर आबकारी बिल के तथ्यों को किस तरह तोड़ मरोड़ कर [...]
200*250=50000 there are no mathamatical mistake.
Leave your response!
पुराने पन्ने
Categories
Tag Cloud
abraham hindiwala anil chamadia anna hazare anurag kashyap arundhati rai arundhati roy Bahastalab bihar dalit dilip mandal gorakhpur hindi hindi cinema Hindi language Hindi Literature hindi media jansatta jawaharlal nehru university JNU Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya mahatma gandhi international hindi university maoism maoist MGIHU mihir pandya namwar singh naxal naxalism naya gyanodaya Nirupama Pathak om thanvi prabhash joshi prabhat khabar Prakash K Ray rajendra yadav ravindra kaliya ravish kumar uday prakash vibha rani Vibhuti Narayan Rai Vice Chancellor vineet kumar vn rai women मीडिया मंडी