पिच पत्रिका का सर्वे, एनडीटीवी इंडिया नंबर वन ब्रांड
एक ब्रांड के रूप में किस मीडिया कंपनी की क्या हैसियत है, ये जानने के लिए पिच पत्रिका ने दिल्ली और मुंबई में इसी साल अप्रैल से जून महीने के बीच एक सर्वे किया। पिच ने मीडिया में दिलचस्पी लेने वाले लोगों और एडवरटाइजर्स की राय जुटायी। ताज्जुब है कि टीआरपी की दौड़ में काफी पीछे रहने वाले एनडीटीवी इंडिया को पिच के सर्वे में हिंदी-अंग्रेज़ी की पचास मीडिया कंपनियों में चौथी जगह मिली। जबकि हिंदी की मीडिया कंपनियों में एनडीटीवी इंडिया पहले नंबर पर रहा। न्यूज़-बेस्ड मीडिया कंपनी में सीएनबीसी टीवी 18 के बाद एनडीटीवी इंडिया को जगह मिली। पिच के सर्वे के मुताबिक टॉप फाइव मीडिया ब्रांड हैं मिंट, इंडिया टुडे इंग्लिश, सीएनबीसी टीवी 18, एनडीटीवी इंडिया और इंडिया टुडे हिंदी।
पिच पत्रिका के मुताबिक यह सर्वे Annik System के सहयोग से किया गया है। देश में पहली बार मीडिया ब्रांड बैरोमीटर का अध्ययन किया गया। दो महीने में मीडिया विशेषज्ञों की मंशा जानने के लिए तीन चरणों में काम किया गया। टार्गेट ऑडिएंस के बीच ऑनलाइन और ऑफलाइन सर्वे किया गया। साथ ही मीडिया प्लानर्स और एडवरटाइजर्स के इंटरव्यू भी किये गये। एनडीटीवी इंडिया को जिन खूबियों के लिए मार्क्स मिले, वे इस तरह हैं – मीडिया डिलीवरी (27), इन्नोवेशन (2), प्रोफेशनलिज़्म (13), सेल्स टीम्स नॉलेज (3), सर्विसिंग एबिलिटी (10) और रिलेशनशिप (3)।













Leave your response!
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)