“पीली जूती वाली लड़की” अनुराग कश्यप की अगली फिल्म

कथाकार उदय प्रकाश की कहानी पीली छतरी वाली लड़की से इस फिल्म का कोई ताल्लुक नहीं है। यह अनुराग कश्यप की नयी फिल्म का हिंदी नाम हो सकता है। उनकी फिल्म का नाम है दैट गर्ल इन येलो बूट्स। इस फिल्म की शूटिंग आरंभ हो चुकी है। दिवाली के दिन जब मुंबई के लोग दीप, पटाखे और रोशनी में उलझे थे, तभी अनुराग कश्यप अपनी गुरिल्ला टीम के साथ इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने शूटिंग आरंभ कर दी है। इरादा है कि नवंबर के मध्य तक शूटिंग पूरी हो जाए। हो भी जाएगी, क्योंकि जहां चाह है, वहीं राह है।
कुछ दिनों पहले अनुराग कश्यप वेनिस गये थे। वहां उन्होंने ढेर सारी फिल्में देखीं। तरह-तरह की और खुद से शर्मसार हुए। उन्होंने महसूस किया कि पिछले एक साल से उन्होंने शूटिंग नहीं की है। वे अपनी बड़ी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखने में लगे हैं। उन्होंने अपनी संगिनी को प्रेरित किया। संगिनी कल्कि ने उन्हें प्रोत्साहित किया और इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिख ली गयी। स्क्रिप्ट पूरी होने के 20 दिनों के बाद शूटिंग करने का फ़ैसला ले लिया गया। आप देखें कि शूटिंग आरंभ भी हो चुकी है।
इस फिल्म में कल्कि हैं। देव डी की चंदा कल्कि। वह अनुराग की संगिनी हैं। उन्होंने ही इसे लिखा है। अनुराग ने उसे आख़िरी रूप दिया। इस फिल्म में उनके साथ प्रशांत प्रकाश और नसीरूद्दीन शाह हैं। थिएटर के ढेर सारे एक्टर हैं। फिल्म की टेक्नीकल टीम में अनुराग के सभी दोस्त हैं। फिल्म में नये संगीतकार नरेंद्र चंदावरकर हैं।
इस फिल्म के लिए अनुराग ने उधार लिया है। दोस्तों ने मदद की है। निर्माता के तौर पर कोई कारपोरेट कंपनी नहीं है। स्वतंत्र रूप से बन रही इस फिल्म पर व्यावसायिक दबाव नहीं है।
♦ अब्राहम हिंदीवाला









इस फ़िल्म का गीत मैलिखना चाहता हूँ। लेकिन कहानी पढ़ने के बाद॥
http://passionforcinema.com/announcing-that-girl-in-yellow-boots/
shambhu nath ji…diye gaye link par jakar apni mansha likhen.anurag tak pahunch jayegi
उदय प्रकाश ने एकदम टॉप से शुरू किया और अनुराग एकदम बॉटम पर आ गये । यही तो होता है किसी साहित्यिक क्रति पर फिल्म बनाने मे भी ( हाँलाकि इस फिल्म का पीली छतरी से कोई ताल्लुक नही है फिरभी ..)
Leave your response!
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)जनमत
Tag Cloud
abraham hindiwala alok mehta anil chamadia anil yadav arundhati roy ashutosh ibn7 bihar blog debate dainik bhaskar dalit dilip mandal first narendra memorial award gorakhpur harivansh hindi hindi cinema Hindi Literature hindi media jagadishwar chaturvedi jansatta kabaadkhaana kapil sibal mahatma gandhi international hindi university MF Hussain nai dunia namwar singh pankaj srivastav politics prabhash joshi prabhat khabar rahul dev rajendra yadav rajya sabha rangnath singh ravish kumar TRP udayan sharma uday prakash vibha rani Vibhuti Narayan Rai vineet kumar vn rai yogi adityanath मीडिया मंडी मोहल्ला मुंबईArchive