एक लेखक, दो फिल्में


कल दो फिल्में रिलीज़ हो रही हैं। एक तो लंदन ड्रीम्स है, और दूसरी का नाम अलादीन है।
लंदन ड्रीम्स में सलमान खान और अजय देवगन हैं। इन दोनों को आपने हम दिल दे चुके सनम में देखा होगा। उस फिल्म के हिट होने के बावजूद दोनों को साथ लेकर किसी ने फिल्म बनाने कि बात नहीं सोची। कहते हैं सलमान और अजय के बीच दोस्ती हो ही नहीं पायी। अजय अलग किस्म के सनकी आदमी हैं और सलमान के बारे में तो सभी जानते हैं। ऐसा लगता है कि सलमान किसी कि परवाह नहीं करते हैं, लेकिन करीबी बताते हैं कि सलमान को सभी की परवाह रहती है। सबसे ज़्यादा अपनी परवाह रहती है, इसलिए वे कभी दोस्ती गांठते हैं तो कभी सरेआम गाली देते हैं। आजकल उनकी शाहरुख़ खान से ठनी हुई है। शाहरुख़ ने उनकी पूर्व प्रमिका के बारे में कुछ असहनीय बोल दिया था। दोनों स्कूल के बच्चों की तरह लड़े थे। उस लड़ाई से एक बात साबित हो गयी थी कि हमारे स्टार भी हाड़-मांस के बने आदमी हैं। उन्हें भी गुस्सा आता है। वे भी एक-दूसरे से जलते हैं और मौका मिलने पर कीचड़ उछालने से बाज नहीं आते। बहरहाल, सलमान और अजय को एक साथ देखना मज़ेदार होगा। इस फिल्म में अजय देवगन ने ईर्ष्यालु दोस्त की भूमिका निभायी है। वह पहले अपने दोस्त सलमान कि मदद करता है, लेकिन उसकी तारीफ होने और लोकप्रिय होने से जलने लगता है। वह उसे अब हमेशा के लिए ख़त्म कर देना चाहता है। ऐसे दोस्त हमारे आसपास होते हैं। मेरे दो दोस्त ऐसे हैं। और हां, इसमें असिन भी हैं, जिन्हें आप गजनी में देख चुके हैं।
दूसरी फिल्म अलादीन में अमिताभ बच्चन हैं। अमित जी को आजकल मीडिया को कोसने से फुर्सत मिलती है, तो कभी बिग बॉस, तो कभी कुछ फिल्में कर लेते हैं। इस फिल्म की वे स्वयं ही तारीफ कर रहे हैं और कह भी रहे हैं कि पहली बार ऐसा कर रहा हूं। क्यों, अमित जी? ऐसी क्या ज़रूरत आन पड़ी। वास्तव में अमित जी का करियर दांव पर लगा है। इस फिल्म के बाद उनकी पा, फिर रण और फिर तीन पट्टी आएगी। तीनों ही फिल्मों के लिए उन्होंने अलग रंग-रूप अपनाया है। इस फिल्म के लिए हां कहने के पहले उन्होंने सुजॉय को खूब छकाया था। सुजॉय ने भी सोच रखा था कि अमित जी के साथ फिल्म करनी ही है। वह भी स्क्रिप्ट पर स्क्रिप्ट लिखे जा रहे थे। फिल्म के बाहर के लोगों को लगता है कि उनके पास भी एक कहानी है, जिस पर फिल्म बन सकती है। कभी किसी फ़िल्मी लेखक से बात करें। वह खुला तो बताएगा कि कितने दर्ज़न स्क्रिप्ट के बाद उसकी एक स्क्रिप्ट पर फिल्म बन पायी। अमित जी ने इस फिल्म में जिन्न की भूमिका निभायी है। सुजॉय ने उन्हें जीनियस नाम दिया है। अलादीन अपने रितेश देशमुख हैं।
आप दोनों में से कौन सी पहले देखेंगे? मुझे मालूम है कि आप सभी दोनों देखेंगे। मैं तो पहली पसंद पूछ रहा हूं। वैसे एक बात बताऊं… दोनों ही फिल्मों के लेखक सुरेश नायर हैं। वे पहले पत्रकार हुआ करते थे।
♦ अब्राहम हिंदीवाला









pata nahi.. mood mua to dekhenge..
vaise koi interest nahi hai dekhne ki..
तीन पट्टी या तीन पत्ती? कृपया मेरी जानकारी बढ़ाएं!
अलादीन पूरी तरह अमिताभ के कंधों पर टिकी हुई नजर आ रही है.. भले फिल्म का ट्रीटमेंट नया हो.. लेकिन उसका कॉन्सेप्ट पुराना ही है.. फिल्म का संगीत भी कमजोर है। दूसरी तरफ लंदन ड्रीम्स का संगीत अपनी ओर खींचता है.. आसिन की दूसरी फिल्म है.. सलमान और अजय के साथ उनकी केमेस्ट्री देखने वाली होगी.. इस लिहाज से मैं लंदन ड्रीम्ज पहले देखूंगी
जनाब ये भी बता देते कि शाहरूख ने सलमान की किस पूर्व प्रेमिका के बारे में क्या कहा था, तो बड़ी मेहरबानी होती।
Leave your response!
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)जनमत
Tag Cloud
abraham hindiwala anil chamadia anil yadav anurag kashyap arundhati rai arundhati roy Bahastalab bahastalab 2 bihar blog debate dalit dilip mandal first narendra memorial award gorakhpur hamar TV hindi hindi cinema Hindi Literature hindi media jansatta kabaadkhaana Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya mahatma gandhi international hindi university maoism maoist matang singh namwar singh naxal naxalism Nirupama Pathak om thanvi pankaj srivastav politics prabhash joshi prabhat khabar rajendra yadav rajya sabha ravish kumar uday prakash vibha rani Vibhuti Narayan Rai vineet kumar vn rai yogi adityanath मीडिया मंडीArchive