Home » मोहल्ला मुंबई, सिनेमा

पा में अमिताभ बच्‍चन

6 November 2009 2 Comments

abraham hindiwala

Paa 1St lookबाल्कि की नयी फिल्‍म है पा। इसमें अमिताभ बच्‍चन पोजेरिया रोग से ग्रस्‍त बच्‍चे की भूमिका निभा रहे हैं। इस भूमिका के लिए उन्‍हें खास मेकअप करना पड़ता था। सिर्फ मेकअप करने में कम से कम चार घंटे लगते थे और उसे उतारने में दो घंटे लगते थे। दो दिनों की शूटिंग के बाद अमिताभ बच्‍चन को एक दिन का आराम दिया जाता था ताकि उनकी त्‍वचा को आराम मिल सके। अमिताभ बच्‍चन ने निश्‍िचत ही इस मुश्किल किरदार को निभाने की चुनौती स्‍वीकार कर अपना विस्‍तार किया है। इस फिल्‍म में वे अभिषेक बच्‍चन के बेटे बने हैं। उनका नाम है औरो।

अमिताभ बच्‍चन उम्र के ऐसे पड़ाव पर हैं, जहां किसी भी प्रकार के प्रयोग के लिए तत्‍पर हैं। उन्‍होंने अपने करिअर में हर तरह की भूमिकाएं निभा ली हैं। कुछ नया करने की छटपटाहट भी है उनके अंदर, लेकिन वे हिंदी फिल्‍मों के परंपरागत ढांचे से बाहर नहीं निकलना चाहते। युवा निर्देशक भी उनके साथ प्रयोग करना चाहते हैं, लेकिन वे उन तक पहुंच ही नहीं पाते। वैसे उन तक पहुंचना अधिक मुश्किल भी नहीं है। मुझे तो लगता है कि अगर अमिताभ बच्‍चन चाहें तो वे हिंदी फिल्‍मों के विषयों के चुनाव में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकते हैं।

पा के प्रोमो देख कर आप भी दंग रह जांएगे।

मैं आप को बता दूं कि यह फिल्‍म पोजेरिया बीमारी के बारे में नहीं है। यह पिता-पुत्र के रिश्‍तों की कहानी है। इस फिल्‍म में विद्या बालन अमिताभ बच्‍चन की मां बनी हैं।

♦ अब्राहम हिंदीवाला

  • Share/Save/Bookmark

2 Comments »

  • रीतेश said:

    अब्राहम जी,
    पा का पोस्टर आज किसी अखबार में देखा. उसमें हिन्दी की कई गलतियां हैं. अमिताभ बच्चन की फिल्म के पोस्टर में ऐसी गलतियां गैर-वाजिब हैं. अभिषेक का नाम अभिशेक और विद्या बालन का नाम विदया बालन लिखा गया है.

    अमिताभ जी तक ये गलतियां भी पहुंचाइए.

  • abraham hindiwala said:

    ritesh ji,
    agar aap akhbaar ka naam bata saken to behtar hoga.

Leave your response!

Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

You can use these tags:
<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

This is a Gravatar-enabled weblog. To get your own globally-recognized-avatar, please register at Gravatar.

Spam Protection by WP-SpamFree