आमिर खान का अलहदा अंदाज

अपनी फिल्मों के प्रोमोशन के लिए आमिर खान हमेशा नयी तरकीब अपनाते रहते हैं। नयी फिल्म 3 इडिसट्स की बात करें तो लुक, गाने और म्यूजिक रिलीज को लेकर अभी तक तीन इवेंट हो चुके हैं। जल्दी ही एक और इवेंट गाने को लेकर होगा, जिसमें वे करीना कपूर के साथ रोमांटिक गीत गा रहे हैं। कहा जा रहा है कि राजमुमार हिरानी ने रोमांटिक स्टार राज कपूर और नर्गिस को श्रद्धांजलि देते हुए बस गीत की कल्पना की। जूबी डू नामक गीत राज कपूर की श्री 420 के प्यार हुआ, इकरार हुआ से प्रेरित माना जा रहा है। इसमें भी बारिश है और छाता है। रोमांस तो है ही।
आमिर खान के अलहदा अंदाज़ की बात कर रहा था। आमिर खान ने 3 इडिसट्स के म्यूजिक रिलीज फंक्शन के लिए नया तरीका अपनाया। उन्होंने zapak.com की टीम से बात की और सीधे इंटरनेट पर अपनी फिल्म का म्यूजिक रिलीज किया। दुनिया भर के लोगों ने नेट पर इसका सीधा प्रसारण देखा। आमिर खान स्वयं कार्यक्रम का संचालन कर रहे थे। समारोह में उनके अलावा फिल्म के मुख्य कलाकार, निर्माता, निर्देशक और गायक मौजूद थे। कह सकते हैं कि ये तो वैसे भी मौजूद रहते, लेकिन सादे समारोह में शिरकत करना आम बात नहीं होती। उन सभी ने फिल्म के गाने सुनाये। इंटरनेट पर सभी ने इस म्यूजिक रिलीज का आनंद उठाया।

अलहदा बात यह थी कि म्यूजिक रिलीज करने के लिए गीतकार स्वानंद किरकिरे के माता-पिता इंदौर से और संगीतकार शांतनु मोइत्रा के माता-पिता दिल्ली से बुलाये गये थे। उनके हाथों फिल्म का संगीत रिलीज किया गया। दोनों के माता-पिता का फिल्मों से कोई वास्ता नहीं है। वे अपने बेटों की कामयाबी से बेहद खुश हैं। उन्हें इस बात की भी खुशी थी कि उन्हें क्यूजिक रिलीज करने का मौका दिया गया।
इतना ही नहीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 3 इडियट्स की टीम के सभी सदस्यों ने ऑनलाइन लाइव चैट भी किया।
♦ अब्राहम हिंदीवाला












Leave your response!
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)