गरीबों के लिए 1 यूरो के जूते बनाएगा एडिडास
फ्रैंकफर्ट। जर्मनी की स्पोर्ट शू कंपनी, एडिडास को अब ग़रीबों की चिंता सता रही है। रविवार को एडिडास ने ये सूचना सार्वजनिक की कि उसने गरीबों और दुनिया के नंगे पांव वालों के लिए एक यूरो कीमत वाले जूते के उत्पादन की योजना तैयार की है। इन जूतों का उत्पादन अगले साल बांग्लादेश में शुरू हो जाएगा। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने कंपनी को इस सामाजिक व्यापार परियोजना की सलाह दी है, जो कि आमतौर पर महंगे स्पोर्ट शू का उत्पादन करती है। यूनुस ने एडिडास को सलाह दी कि गरीब दुनिया के लोग ऐसे उत्पाद चाहते हैं, जो सस्ता हो और स्थानीय स्तर पर उत्पादित किया गया हो ताकि उससे रोज़गार भी पैदा हो सके। एडिडास के मुनाफा रहित जूते सबसे पहले बांग्लादेश में और बांग्लादेश के लिए उत्पादित किए जाएंगे।












Leave your response!
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)