Home » ख़बर भी नज़र भी, नज़रिया, मीडिया मंडी, मोहल्ला रांची

प्रभात खबर की आचार संहिता पर सरयू राय भारी

18 November 2009 13 Comments

ये रिपोर्ट रांची से तथागत ने भेजी है। हम नहीं जानते कि तथागत कौन है – लेकिन उनकी रिपोर्ट के साथ अटैच प्रभात खबर की कतरनों ने हमें इसे छापने के लिए प्रेरित किया है। प्रभात खबर पर झारखंड के लोगों का सबसे अधिक भरोसा है। इसके प्रधान संपादक हरिवंश देश के कुछ गिने-चुने संपादकों में हैं। उनके अख़बार पर उंगली उठाना थोड़ा मुश्किल में तो डालता है, लेकिन लोकतंत्र का सम्‍मान इस असमंजस से ज़्यादा मायने रखता है। हम तथागत की रिपोर्ट हूबहू, बिना किसी काट-छांट के प्रकाशित कर रहे हैं। उम्‍मीद है कि इस रिपोर्ट से प्रभात खबर के साथियों की भावना आहत नहीं होगी : मॉडरेटर

मुसलमान भाजपा से हाथ मिलायें

मुख्य संवाददाता
saryu rai news 17 nov♦ जमशेदपुर : भाजपा के वरीय नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुसलमान भाजपा से हाथ मिलायें, उनकी सारी गलतफहमियां दूर हो जायेंगी. वे जात-पात व धर्म से ऊपर उठ कर विकास के नाम पर वोट करें और जमशेदपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी सरयू राय को रिकार्ड मतों से विजयी बनायें. श्री हुसैन ने यह बात सोमवार को मानगो के गांधी मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही. श्री हुसैन ने कहा कि कांग्रेस अब तक अल्पसंख्यकों को भाजपा का खौफ दिखा कर वोट बटोरती रही है. कांग्रेस मुसलमानों से निगेटिव वोट लेती रही है. इतना ही नहीं, कांग्रेस ने हिंदू-मुसलमान की दूरी बढायी है, गलतफहमी पैदा की है, लेकिन सच यही है कि मुसलमान से देशभक्त हैं. जो चले गये, वो चले गये, लेकिन जो रह गये, वे सच्‍चे भारतीय मुसलमान हैं. इसी धरती पर जन्म लिया, पले-बढे और यहीं की मिट्टी में दफन होंगे. उन्होंने कहा कि मुसलमान भाजपा से हाथ मिलायें, उसके करीब आयें, उनकी सारी गलतफहमी दूर हो जायेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड को तरक्की के रास्ते पर भाजपा ही ले जा सकती है. इसलिए मुसलमान को चाहिए वे जात-पात व धर्म से परे जाकर तरक्की के लिए वोट करें और जमशेदपुर पश्चिम ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में भाजपा गंठबंधन को दो तिहाई बहुमत से विजयी बनाने में सहयोग करें. मानगो गांधी मैदान में भाजपा की सभा में शाहनवाज ने कहा कि जात-पात व धर्म के नाम पर नहीं, विकास के नाम पर सरयू राय को वोट दें.

सरयू के लिए छत्तीसगढ़ के विधायक मैदान में

मुख्य संवाददाता
saryu rai news 16 nov♦ जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी सरयू राय का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है. आज तो उनके पक्ष में छत्तीसगढ़ के बैतूल के विधायक अल्केश आर्य भी उतर गये, जिसका असर छत्तीसगढ़ी समाज पर व्यापक रूप से पड़ा. वे लगातार घर-घर जा कर जन संपर्क कर रहे हैं. वे जहां-जहां जा रहे हैं, वहां-वहां उन्हें बेहतर समर्थन मिल रहा है. लोग उन्हें समर्थन देने का वादा कर रहे हैं. श्री राय ने एलआइसी कॉलोनी, कदमा, सोनारी कमल चौक, बुधराम कॉलोनी, राम मंदिर, नया लाइन, पुराना सीपी क्लब क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया, जहां उनका सैकडों कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने स्वागत किया. इस अवसर पर उनके पक्ष में जबरदस्त रूप से जयघोष के नारे लगे. इस अवसर पर गोपाल लहेरी, उमेश साहू, मनोज साहू, सत्यप्रकाश सिंह, तोता राम साहू सहित सैकडों कार्यकर्ता थे.

♦ एलआइसी कालोनी, कदमा : एलआइसी, कॉलोनी कदमा में भाजपा प्रत्याशी सरयू राय ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की. इस दौरान जबरदस्त रूप से उनका स्वागत किया गया. इस दौरान सांवरमल शर्मा, चितरंजन वर्मा समेत कई लोग शामिल थे. कावेरी रोड में बैठक : साकची मंडल की कावेरी रोड में बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता ईश्वर चंद दुबे ने की. बैठक में सरयू राय को भारी मतों से जिताने की अपील की गयी.

♦ नुक्कड सभाएं : सरयू राय की जीत के लिए सोनारी एरोड­म, कदमा रंकिनी मंदिर, रामनगर व मानगो, शंकोसाई, रोड नंबर पांच में नुक्कड सभा का आयोजन किया, जिसमें यूपीए सरकार की जम कर आलोचना की गयी. नुक्कड सभा को छत्तीसगढ़ के विधायक अल्केश आर्य, प्रदीप दुबे, पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर सिंह, संजय सिंह, जटाशंकर पांडेय आदि नेताओं ने संबोधित किया.

♦ भाजयुमो ने किया परची वितरण : भारतीय जनता युवा मोरचा (भाजयुमो) गोलमुरी मंडल अध्यक्ष सुखदेव गुरंग के नेतृत्व में टिनप्लेट क्षेत्र में परची वितरण किया.

♦ महिला मोरचा ने जनसंपर्क किया : भाजपा महिला मोरचा की रीता मिश्रा व रेणु मिश्रा ने संयुक्त रूप से बिष्‍टुपुर व कदमा के विभिन्न क्षेत्रों यथा कांट्रैक्‍टर्स एरिया, ओसी रोड आदि में दौरा किया व घर-घर संपर्क किया. साथ ही सरयू राय को जिताने की अपील की.

♦ जी तुलसी के नेतृत्व में चला संपर्क अभियान : महिला मोरचा द्वारा कदमा के उलियान क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व भाजपा नेता जी तुलसी ने किया. सरयू राय को जिताने की अपील की गयी.

♦ कृष्णानगर में भाजपा का कार्यालय खुला : जोजोबेडा कृष्णानगर बाजार में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिथिलेश सिंह यादव, विशिष्‍ट अतिथि गुरुदेव सिंह राजा, खेमलाल चौधरी, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार ने किया. इस दौरान बडी संख्या में कार्यकर्ता थे.

सरयू को हराने की साजिश नाकाम कर देगी जनता :
विक्रम-कुमुद

जमशेदपुर : बिहार के पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर व भाजपा नेता कुमुद बिहारी सिंह ने कहा है कि कांग्रेस झारखंड लूट खजाने से एक करोड़ भी खर्च कर भ्रष्‍टाचार का विरोध करने वाले सरयू राय को धनबल की बदौलत हराने की साजिश रच रही है, लेकिन जमशेदपुर पश्चिम के जागरूक मतदाता इसे नाकाम कर देंगे. जारी संयुक्त बयान में नेताद्वय ने जमशेदपुर पश्चिम के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा करने के बाद कहा कि बुद्धिजीवी और श्रमजीवी की एक ही राय है सरयू राय-सरयू राय. मतदाता सरयू राय की शालीनता, कर्मठता और उनकी बौद्धिक क्षमता के लिए वरदान व अनमोल रत्न की तरह समझते हैं. नेताद्वय ने दावा कि सरयू राय का मतदाताओं पर ऐसा सम्मोहन है कि वे हजारों वोट के अंतर से जीतेंगे, यहां लोग जाति, धर्म, क्षेत्र आदि से ऊपर उठ कर वोट देंगे.

♦ तथागत

कुछ दिनों पहले प्रभात खबर ने एक आचार संहिता का एलान किया था। इस अखबार ने अपने बारे में बार-बार कहा कि वह पक्षधर पत्रकारिता में विश्‍वास नहीं रखता, बल्कि निष्‍पक्षता उसकी शैली है। आचार संहिता में भी कुल यही बात कही। कहा कि पार्टियों से विज्ञापन लेंगे, लेकिन टेबल के ऊपर से। टेबल के नीचे से नहीं। लिहाज़ा अगर विज्ञापन वाली ख़बर भी छपी, तो उसके नीचे लिखेंगे कि ये ख़बर विज्ञापन का हिस्‍सा है। लेकिन प्रभात खबर की आचार संहिता एलान के 15 दिनों के भीतर दम तोड़ देगी, इसका क़तई अंदाज़ नहीं था।

ऐसी बहुत-सी खबरें हैं, जिनको आप पढ़ें तो साफ लगेगा कि रिपोर्टर रिश्‍वत लेकर खबर लिख रहा है। एक तरह से पार्टी बन कर खबर लिख रहा है। इसका यक़ीन तो बिल्‍कुल ही नहीं करना चाहिए कि हरिवंश जी के अख़बार में रिपोर्टर को ख़बर लिखने की ट्रेनिंग नहीं होगी। नहीं भी होगी, तो डेस्‍क पर उनकी ख़बरों पर काम किया जाएगा। लेकिन सारी स्‍क्रीनिंग के बाद छपी कुछ ख़बरें ऐसी हैं, जो बताती हैं कि दाल में काला है और प्रत्‍याशियों के साथ कुछ मिलीभगत ज़रूर चल रही है। अभी दो ख़बरों के उदाहरण के साथ बात करते हैं। पहली ख़बर 16 नवंबर को चार नंबर पन्‍ने पर छपी है, जिसकी तस्‍वीर और जिसका टेक्‍स्‍ट भी हम जारी कर रहे हैं। इस खबर को पढ़ेंगे तो माज़रा स्‍पष्‍ट हो जाएगा। कुछ पंक्तियां हम पुन: उद्धृत किये दे रहे हैं और जिन पंक्तियों पर ग़ौर करने की गुज़ारिश कर रहे हैं, उन्‍हें बोल्‍ड किये दे रहे हैं : जमशेदपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी सरयू राय का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। आज तो उनके पक्ष में छत्तीसगढ़ के बैतूल के विधायक अल्केश आर्य भी उतर गये, जिसका असर छत्तीसगढ़ी समाज पर व्यापक रूप से पड़ा। वे लगातार घर-घर जा कर जन संपर्क कर रहे हैं। वे जहां-जहां जा रहे हैं, वहां-वहां उन्हें बेहतर समर्थन मिल रहा है। लोग उन्हें समर्थन देने का वादा कर रहे हैं। श्री राय ने एलआइसी कॉलोनी, कदमा, सोनारी कमल चौक, बुधराम कॉलोनी, राम मंदिर, नया लाइन, पुराना सीपी क्लब क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया, जहां उनका सैकडों कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर उनके पक्ष में जबरदस्त रूप से जयघोष के नारे लगे।

अलग से कहने की ज़रूरत नहीं है कि इन ख़बरों में सरयू राय की पैरवी की जा रही है, उनका प्रचार किया जा रहा है और उन्‍हें लगभग जीता हुआ माना जा रहा है। इसे पढ़ कर अगर कोई ये सवाल करे कि प्रभात ख़बर ने इन ख़बरों के बदले पैकेज लिया है, तो अखबार का जवाब क्‍या होगा? झारखंड के मीडिया हलकों में तो ये भी चर्चा है कि चूंकि प्रभात खबर, जमशेदपुर संस्‍करण का काम देख रहे प्रभात खबर, झारखंड के वरिष्‍ठ संपादक अनुज कुमार सिन्‍हा संघी पृष्‍ठभूमि के रहे हैं, इसलिए वे बीजेपी के गुर्गे की तरह बर्ताव करते हैं। ऐसे में सरयू राय के लिए अख़बार के पन्‍नों पर अगर वे कैंपेन कर रहे हैं, तो इसमें कुछ भी हैरत नहीं है। लेकिन हरिवंश जी क्‍या कर रहे हैं? वे तो पूरे देश में घूम-घूम कर मीडिया की सकारात्‍मक भूमिका और निष्‍पक्षता पर व्‍याख्‍यान देते हैं – उन्‍हें तो अपने संपादक पर नज़र रखनी चाहिए? कार्रवाई करनी चाहिए? वे नहीं करते हैं, तो प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया को कुछ करना चाहिए और प्रभात खबर को लेकर भ्रम पालने वालों को सोचना चाहिए कि इस अखबार के पास आंदोलन महज़ एक नारा है और ये भी नागरिक अधिकारों से ज़्यादा धन के धंधे में यक़ीन रखता है।

  • Share/Save/Bookmark

13 Comments »

  • anam said:

    Harivansh ji ka akhabr ab sirf naam ka andolan chala raha hai. hathi ke dant dikhane aur khane ke alag-alag hain. Kaun nahi janta ki patna mein yah akhbar ek jati vishesh ke hato mein ghum raha hai. machine se lekar tamam jagahon per harivansh ji ke gaon ke log bhare gaye hain. Bihar meon nitisk kumar ki parokari aur jharkhand mein saryu rai se harivansh ji ki dosto jag jahir hai. Yeh wohi saryu rai hain jo madhu koda ka paisa khate rahe to unke khilaf nahi bola lekin madhu koda ke cm pad se hatte hi unke khuilaf bolne lage. kyon ki unka paisa band ho gaya. Madhu koda ne jin patrakaron ko paisa khiulya unme prabhat khabar ke diggaj bhi shamil hain. eska khulasa hona chahiye.

  • मित्र तथागत said:

    ये कोई नयी बात नहीं है,
    प्रभात खबर अखबार नहीं अपितु कोयलांचल का कला सच है जिसने अखबार के नाम पर कोयला खाद्दान्न मालिकों कि दलाली की है अपितु राजनीति में भी अपने निहित स्वार्थ में पत्रकारिता को हासिये पर रखा है,
    धीरे धीरे वास्तविकता और भी सामने आयेगी क्यूंकि कोयले के काले सच में भी रोशिनी का दिया तथागत रूप में है.

  • raj sekhar rakesh said:

    सही कहा आपने, प्रभात खबर ऐसे ही लोगो की टीम है, अच्छे लोग इसको छोड़कर जा रहे है…

  • अविनाश (author) said:

    अनुरोध है कि कृपया व्‍यक्तिगत टिप्‍पणी से बचें।

  • anam said:

    avinash ji,
    bahas chalai hai to waktigat tippaniyan bhi hongi. unka swagat kariye.

  • johar said:

    तथागत जो भी हों, काफी दिनों से प्रभात खबर और हरिबंश के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं. ऐसे में एक तो उनका यह निष्‌कर्ष खुद कठघरे में है और किसी दुर्भावना से ग्रसित है. यदि जमशेदपुर के प्रभात खबर की बात यहां की जा रही है, तो सभी प्रत्याशियों के कवरेज के आधार पर तुलनात्मक तौर पर यह बात की जानी चाहिए थी, न कि एक प्रत्याशी की छपी खबर को आधार मानकर. जहां तक मेरा व्‌यक्तिगत आकलन है, इस अखबार ने सभी प्रत्याशियों की खबरों के बीच संतुलन बनाने का काम किया है, चाहे उसका विज्ञापन अखबार में आ रहा हो, या नहीं. इससे जाहिर होता है कि यह अखबार किसी को जिताने या हराने के लिए काम नहीं कर रहा.

  • awesh tiwari said:

    प्रभात खबर या फिर किसी अन्य अखबार से अगर आपने वैचारिक क्रांति की उम्मीद कर रहे हैं तो कृपया न करें ,आज भी आबादी के सापेक्ष अख़बारों की पहुँच महज दो से तीन फीसदी है ,अगर प्रभात खबर के लिख देने से सरयू राय जीत जाएँ तो ये संभव नहीं |हाँ ये जरुर है इस पोस्ट को पढने के बाद मीडिया के उन घोड़ों को अपना मूल्यांकन जरुर कर लेना चाहिए ,जो कभी ओपन फोरम पर तो कभी किसी पोर्टल पर अखबार या फिर उनसे जुड़े लोगों की प्रशंसा में चरण स्तुति करने में कोई कसर नहीं छोड़ते ,ये बेहद शर्मनाक है कि देश,काल और परिस्थितियों पर चर्चा करने और आत्ममूल्यांकन करने के बजाय मीडिया का एक वर्ग सारा समय खुद ही अपना पीठ ठोंकता रहता है ,मुझे ये कहने में कोई गुरेज नहीं इसका सबसे बड़ा माध्यम वेब मीडिया है |अविनाश को बधाई कि उन्होंने तथागत की रिपोर्ट छापी ,हम उनके असमंजस को समझ सकते हैं

  • chandan said:

    आवेश जी का कहना बिल्कुल सही है और यह इस देश का सौभाग्य ही समझिये कि नैतिकता और कर्तव्यबोध के जिस निचले पायदान पर मीडिया पहुंच चुकी है वैसे हालात मे इसका व्यापक असरकारी ना हो पाना सुखद है। यह “पक्षधर” मीडिया सचमुच मे देश के एक अरब की आबादी के निर्णय को बदल पाने मे जिस दिन सक्षम हुआ, उस दिन की कल्पना भी भयावह है।

  • Rajesh Srivastava said:

    प्रभात खबर जैसे अखबार सच्चाई का दंभ भरते जरुर है लेकिन उससे वे कोसों दूर है. बिहार और झारखण्ड में ऐसे दो प्रमुख अखबार हैं जो पत्रकारिता का स्थर को काफी नीचे ले आये हैं. चुनाव के दौरान उनकी विशेष चाँदी होती है…शायद अभी मौसम आदान प्रदान का चल रहा है स्वतंत्र और स्वच्छ पत्रकारिता का नहीं. राजेश

  • Kamal Dubey said:

    Baitool MP main hai Chhattisgarh main nahin.

  • Mohalla Live » Blog Archive » ख़बर की आड़ में कोड़ा को ब्‍लैकमेल कर रहा था प्रभात खबर said:

    [...] नेता सरयू राय का पैंफलेट बताने वाली तथागत की रिपोर्ट छपी। नाराज़ स्‍थानीय संपादक ने जवाबी [...]

  • अजित वडनेरकर said:

    जिस तरह की खबर है उसके संदर्भ में सिर्फ गिने-चुने संपादकों में हैं का क्या अभिप्राय है? क्या समझा जाए। लड़कपन से धर्मयुग में उनका नाम पढ़ते रहे हैं। मिले कभी नहीं। आपसे ही जिक्र सुना है। संपादक तो आप भी थे। इस गिने-चुने का रहस्य उठाइये।

  • Raj Agarwal said:

    Dear Moderator

    My humble request to you would be that kindly try to ascertain the prima facie credibility of any report before accepting in your portal so that your portal gradually gathers support and respect of all.

    You should be aware of the fact that in media fraternity, credibility of news and its source is very vital and crucial, as it can make or break the agency publishing it in one single stroke.

    Prabhat Khabar is one of the finest examples of regional newspaper having editorial independence and integrity. You should first try to understand any newspaper house, its ethics and values before publishing any anonymous reports in your portal.

    Shri Harivansh ji is a man of values and principal. You should be aware that Mr. Harinaryan Singh (erstwhile editor of Hindustan) was earlier with Prabhat Khabar, and it took only one proven complain of corruption for Shri Harivanhji to remove him from the organization and after so many years of service in Hindustan, again same thing got repeated when the personal department of HT Media received a complain of disproportionate assets of Mr. Harinarayan and it finally took the same stand (of transferring him to Chandigarh, but actually it was a pressure tactics to make him quit from the organization).

    Moreover, so far as Mr. Ravi Prakash is concerned, he joined and left Prabhat Khabar two times. As long as he was in Prabhat Khabar, Shri Harivansh ji was his role model and he respected him like his father. When his third attempt to join Prabhat Khabar was not accepted by Shri Harivansh ji, he wrote a report which was again published in your portal. I think that hypocrites like Mr. Ravi Prakash should have not got any place in your portal !

    As far as I can recall, Prabhat Khabar has outlined its relationship with its promoters in one of the issues. What more it can do / or is expected from a media company ???

    I hope that you will assess the actual reality based on facts and not in personal whims of any person / organization.

    Regards

    All the good wishes for a more serious journalism with integrity and independence.

Leave your response!

Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

You can use these tags:
<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

This is a Gravatar-enabled weblog. To get your own globally-recognized-avatar, please register at Gravatar.

Spam Protection by WP-SpamFree