Home » ख़बर भी नज़र भी, मीडिया मंडी, मोहल्ला रांची

मधु कोड़ा को ब्‍लैकमेल कर रहा था प्रभात खबर

21 November 2009 8 Comments

हम पिछले तीन दिनों से प्रभात खबर को लेकर ख़बरें छाप रहे हैं। पहले दिन जमशेदपुर एडिशन को बीजेपी नेता सरयू राय का पैंफलेट बताने वाली तथागत की रिपोर्ट छपी। नाराज़ स्‍थानीय संपादक ने जवाबी पत्र भेजने की बात कहते हुए बताया कि हम सभी उम्‍मीदवारों को इतना ही और ऐसी ही भाषा में स्‍पेस दे रहे हैं। उनके जवाबी पत्र की अभी तक प्रतीक्षा है। उनके डिप्‍टी समाचार संपादक का संदेश आया कि नोटिस भेजने पर विचार चल रहा है। हद है। एक तो चोरी, ऊपर से सीनाज़ोरी। बीजेपी का भोंपू बन कर झारखंड में दलाली का खेल खेलने वाले इस अख़बार का आत्‍मविश्‍वास देखिए कितना अदभुत है? हम नोटिस की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस बीच प्रभात खबर में वरिष्‍ठ पदों पर रहे युवा पत्रकार रवि प्रकाश ने हमें यह संक्षिप्‍त पत्र भेजा है, उसे पब्लिश कर रहे हैं : मॉडरेटर

ravi prakash with harivansh in babadhamमोहल्‍ला पर प्रभात खबर से जुड़े जो भी मसले आ रहे हैं, वे सही हैं और यह एक साहसिक काम है। एक ऐसा अख़बार, जो नैतिकता की दुहाई देता फिरता है, उसका सच जनता को जानना ही चाहिए। ख़ैर, जो प्रसंग चल रहा है, उसमें मुझे भी अपनी बात रखनी है। दरअसल विनोद सिन्‍हा प्रकरण में एक बड़ी स्‍टोरी करायी गयी, लेकिन छापी नहीं गयी। लिखने वाले थे सुनील तिवारी। सुनील पहले आउटलुक के रिपोर्टर हुआ करते थे। बाद में प्रभात खबर ने उन्‍हें अप्‍वाइंट किया। केवल विनोद सिन्‍हा वाली खबर निकलवा कर उन्‍हें चलता कर दिया गया। तब मैं सिटी एडिटर था। यानी कि पहले दो किस्‍तों में स्‍टोरी छाप कर तत्‍कालीन मधु कोड़ा सरकार पर दबाव बनाया गया और तीसरी किस्‍त के लिए बार्गेनिंग करने की कोशिश की गयी। साफ है कि न सिर्फ मधु कोड़ा एंड कंपनी झारखंड के चमकते हुए हमाम में नहा रहे थे बल्कि पहले से नहाते आये उषा मार्टिन ग्रुप अपने लिए बड़ा हमाम मधु कोड़ा से चाह रहा था। नहीं सधा, तो उसने अखबार का इस्‍तेमाल किया। अगर इसके निहितार्थ निकाले जाएं, तो यह भी संभव है कि अखबार का इस्‍तेमाल पहले भी इसी तरह किया जाता रहा हो और यत्किंचित मेधावी, जुझारू, कर्मठ और साहसी पत्रकार की कलम की आड़ में बड़े पैमाने पर दलाली की जाती हो। यह भयावह है। मधु कोड़ा मामले में तो सीबीआई इनक्‍वायरी और घेराबंदी सब हो रही है – एक अखबार को भी क्‍या इस मामले में आरोपी बना कर उच्‍चस्‍तरीय जांच नहीं करायी जानी चाहिए? और अगर वो दोषी पाया गया, तो क्‍या उसका लाइसेंस रद्द नहीं कर देना चाहिए? इंतज़ार है कि जनता को जागरूक करने के अभियान के तहत गांव-गांव का दौरा कर रहे प्रभात खबर के प्रधान संपादक हरिवंश जी इस मसले पर कुछ लिखते हैं या नहीं!

रवि प्रकाश, तत्‍कालीन सिटी एडिटर, प्रभात खबर, रांची

8 Comments »

  • kundan said:

    मॉडरेटर,
    सूरज पर थूकोगे तो तुम्हारा ही मुंह गंदा होगा……थूक चाटने की तो वैसे भी आदत है तुम्हें…तुम्हें कौन रोटी डाल रहा है आजकल जो हरिवंश जी को ही उंगली दिखाने लगे….रवि बाबू, अभी ठीक से मीडिया में उठना-बैठना तो सीख लीजिए….मोहल्ला का सर्टिफिकेट कहीं काम नहीं आएगा…..

  • devendra sharma, agra said:

    अरे भाई कुंदन जी थोड़ा इंतजार तो कर लेते, आरोपी पक्ष का जवाब तो आने देते। माडरेटर ने सीधे बिना सेंसर किए टिप्पणी करने का राइट दे दिया तो आप दुरुपयोग कर बैठे। किसी की भी चमचागिरी कीजिए पर सार्वजनिक मंच पर तो बचिए। लगता है आप छद्म हैं, आरोपी अखबार की शह पर टिप्पणी कर रहे हैं या फिर तलुवे चाटने के शौकीन हैं। यह आपका शौक है, हमें आपत्ति नहीं पर सूरज है कौन यह तो जान लीजिए।

    devendra sharma
    deputy editor
    swaraj times agra
    devsharm@sify.com

  • michal chandran said:

    भाई यह कुंदन नाम तो छद्म नाम है, दरअसल इस नाम से टिप्पणी करने वाला हरिबंश जी का लौंडा है। इस मै जानता हूं। जाहिर है अपने मालिक पर उठ रहे उंगलियों के लिए भौंकेगा ही।

  • madan said:

    PRABHAT KHABAR KE BARE ME RAVI JI KI CHITHI PARHI. MAINE BHI RAVI JI KE SATH KAM KIYA HAI, ISLIYE UNKE CHARITRA KE BARE ME BATANA JAROORI HAI. JISNE BHI UNHE SUNIL GUPTA KO SASTANG DANDWAT KARTE DEKHA HAI, WAH JANTE HAI KI RAVI JI KAISI PATRAKARITA KARTE HAI. RAVI JI KAH SAKTE HAI KI BARO KE PAIR CHUNA SANSKAR ME HAI, PAR KARAN BATANE KI JAROORAT NAHI HAI. MAI KABHI UNKE KAFI KAREEB THA. MAINE UNKO DEKHA HAI KAISE OFFICE ME BAITH KAR APNE HI SAMPADAK KO GALI DIYA KARTE THE. RAVI JI LIKHTE HAI KI WO PRABHAT KHABAR ME CITY EDITOR THE. JAHA TAK MERI JANKARI HAI PRABHAT KHABAR ME CITY EDITOR KA KOI PAD HI NAHI HAI. NA IS PAD PAR KOI THA AUR NA ABHI HAI. PRABHAT KHABAR ME TO UNKI HALAT KUTTE JAISI THI. KAUN SUNTA THA UNKI BATO KO. MUJHE TO JANKARI HAI KI RAVI JI APNI PASAND SE EK KHABAR BHI NAHI GHHAP SAKTE THE, TO UNHE BINOD SINHA ISSU KI KITNI JANKARI HOGI, YAH SAMJHA JA SAKTA HAI. MAI TO DAWE KE SATH KAH SAKTA HU AGAR WAH CITY EDITOR THE TO RANCHI SHAHAR KE THANO KA NAM BATA DE. MAI SUNIL TIWARI KO BHI JANTA HU. SUNIL TIWARI AAJ BHI PRABHAT KHABAR SE JURE HAI, AISI MUJHE JANKARI HAI. MUJHE LAGTA HAI KI HARIVANSH JI NE BHI THORI GALTI KI HAI. JUTI KO HAMESHA PAIR KE NICHE HI RAKHNA CHAHIYE. UNHONE DO TAKE KE LARKE KO PATRAKARITA SIKHA KAR SAMPADAK BANAYA. HARIVANSH JI KE LIYE EK SHALAH, SAANP KO KITNA BHI DUDH PILAYE, WAH TO KATEGA HI. RAVI JI AUR AVINASH DAS AISE HI SAANP HAI.

  • Raj Agarwal said:

    Dear Moderator

    My humble request to you would be that kindly try to ascertain the prima facie credibility of any report before accepting in your portal so that your portal gradually gathers support and respect of all.

    You should be aware of the fact that in media fraternity, credibility of news and its source is very vital and crucial, as it can make or break the agency publishing it in one single stroke.

    Prabhat Khabar is one of the finest examples of regional newspaper having editorial independence and integrity. You should first try to understand any newspaper house, its ethics and values before publishing any anonymous reports in your portal.

    Shri Harivansh ji is a man of values and principal. You should be aware that Mr. Harinaryan Singh (erstwhile editor of Hindustan) was earlier with Prabhat Khabar, and it took only one proven complain of corruption for Shri Harivanhji to remove him from the organization and after so many years of service in Hindustan, again same thing got repeated when the personal department of HT Media received a complain of disproportionate assets of Mr. Harinarayan and it finally took the same stand (of transferring him to Chandigarh, but actually it was a pressure tactics to make him quit from the organization).

    Moreover, so far as Mr. Ravi Prakash is concerned, he joined and left Prabhat Khabar two times. As long as he was in Prabhat Khabar, Shri Harivansh ji was his role model and he respected him like his father. When his third attempt to join Prabhat Khabar was not accepted by Shri Harivansh ji, he wrote a report which was again published in your portal. I think that hypocrites like Mr. Ravi Prakash should have not got any place in your portal !

    I hope that you will assess the actual reality based on facts and not in personal whims of any person / organization.

    Regards

    All the good wishes for a more serious journalism with integrity and independence.

  • RAVI said:

    आश्चर्य है कि तथागत की रपट के जवाब में मुख्य संवाददाता ने सफाई पेश करते हुए अखबार में छपी दूसरी खबरों की जो कटिंग भेजी है, वे सब लगभग उसी भाषा में लिखी गई हैं, जिन पर तथागत ने सवाल उठाए थे। सवाल ये है कि कथित आचार-संहिता के प्रकाशन के बावजूद प्रभात खबर को इस भाषा में “खबर” छापने की जरूरत पड़ती है, तो इसके क्या कारण होंगे। सभी खबरों की भाषा यह बताती है कि वे खबरें कम और विज्ञापन ज्यादा हैं। एक “आंदोलन” होने और “आचार संहिता” छापकर अपनी “ईमानदारी का सबूत” पेश करने वाले एक अखबार में काम करने वाले तथाकथित अनुभवी पत्रकारों को अगर खबर और विज्ञापन की भाषा में फर्क करना नहीं आता तो क्या उन्हें दूसरों को होने वाले शक पर सवाल उठाने का हक है? पहले तो अपने स्तर पर यह सुधार करने की जरूरत है कि खबर और विज्ञापन की भाषा अलग होती है और अगर किसी विज्ञापन को खबर की भाषा में पेश किया जाएगा, तो इसकी “अंतर्कथाओं” को जानने की जिज्ञासा पैदा होगी ही…।

    पुनश्च-

    अब विनोद शरण और उनके सहयोगियों से यह भी निवेदन है कि “आउटलुक” ने जो खुलासा किया है, कि मधु कोड़ा-कांड के पर्दाफाश के पीछे की क्या कहानी है, उस पर भी कोई “प्रकाश डालने वाली” कोई “सफाई” भेजी जाए। ताकि प्रभात खबर पर पाठकों को फिर से भरोसा पैदा करने में सहूलियत हो…

    रंजन, पटना…

  • Mohalla Live » Blog Archive » “प्रभात खबर ने सभी प्रत्‍याशियों से पैसे लिये” said:

    [...] ताज़ा कवर स्‍टोरी नहीं देखी क्‍या? मोहल्‍ला लाइव में भी मॉडरेटर ने छापा ही [...]

  • Mohalla Live » Blog Archive » मधु कोड़ा के खिलाफ ख़बरें लगातार छपती रही थीं said:

    [...] दिन हमने रविप्रकाश जी की प्रतिक्रिया पढ़ी थी कि जब वे प्रभात खबर में सिटी [...]

Leave your response!

Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

You can use these tags:
<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

This is a Gravatar-enabled weblog. To get your own globally-recognized-avatar, please register at Gravatar.

Spam Protection by WP-SpamFree