मधु कोड़ा के लिए मीडिया मैनेज कर रहे हैं अनुरंजन झा
टीवी पत्रकार अनुरंजन झा के बारे में ख़बर है कि उन्हें झारखंड विधानसभा चुनाव में एक नया काम मिल गया है। वे इन दिनों रांची में हैं। स-दल-बल। मधु कोड़ा समर्थित प्रत्याशियों के लिए मीडिया को मैनेज कर रहे हैं। ये ख़बर थोड़ा निराश इसलिए भी करती है कि मीडिया मेनस्ट्रीम में अच्छी-खासी जगह जमा चुके अनुरंजन को मधु कोड़ा का दामन थामना पड़ा। तब जबकि झारखंड का ख़ज़ाना खाली करने का आरोप मधु कोड़ा पर सार्वजनिक हो चुका है। कहा जा रहा है कि अनुरंजन की ही सलाह पर मधु कोड़ा इस आरोप को मौजूदा चुनाव में हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। कोड़ा जिस सभा में जाते हैं, अपने ऊपर हजारो करोड़ के घपले का निजी अभियोग पत्र खुद पढ़ कर सुनाते हैं और भीड़ कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाती है। माना जा रहा है कि अनुरंजन झा के साथ मधु कोड़ा ने अच्छी-खासी डील की है। डील के एवज़ में अनुरंजन झारखंड के मीडियाकर्मियों को लुभाएंगे और मधु कोड़ा के पक्ष में ख़बर लिखवाएंगे। टीवी चैनल्स को भी वे मधु कोड़ा के लिए मैनेज करेंगे।












Leave your response!
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)