Home » समाचार

गूगल ने मिशेल ओबामा से माफी मांगी

26 November 2009 No Comment

michelle obama google imageगूगल ने अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा के नस्लवादी कार्टून के लिए माफी मांगी है। गूगल के अनुसार मिशेल ओबामा की यह तस्वीर गूगल की ओर से नहीं डाली गयी। हालांकि, सर्च इंजन ने स्पष्ट किया है कि उनकी ग़लती सिर्फ इतनी है कि तस्वीर के पेज को डेटाबेस से नहीं हटाया गया। उल्लेखनीय है कि गूगल के यूजर्स ने आज जब सर्च इंजन में “मिशेल ओबामा” की तस्वीर सर्च करनी चाही, तो मिशेल की एक तस्वीर ऎसी थी, जिसमें उन्हें एक बंदर के कार्टून के रूप में दिखाया गया है। गूगल ने कहा है कि “इस तस्वीर के पीछे हमारी कोई दुर्भावना नहीं है, लेकिन यदि इससे किसी की भावना को ठेस पहुंची हो तो हम इसके लिए माफी मांगते हैं।”

Leave your response!

Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

You can use these tags:
<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

This is a Gravatar-enabled weblog. To get your own globally-recognized-avatar, please register at Gravatar.

Spam Protection by WP-SpamFree