सुमित रॉय को सहारा समय से हटाया, घोटाले का आरोप
हालांकि ये औपचारिक रूप से एलान नहीं किया गया है, लेकिन ख़बर लगभग सच है कि सहारा समय के सीईओ सुमित रॉय से उनकी गद्दी छीन ली गयी है। उनसे ज़बर्दस्ती इस्तीफा ले लिया गया है। इस ख़बर पर लखनऊ से मुहर लगनी बाकी है। वहां से नोटिस आना बाकी है। उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई के पीछे भी भारी वित्तीय अनियमितता बतायी जा रही है। सहारा में सुमित रॉय का कार्यकाल काफी विवादों के घेरे में रहा है। बीते कुछ महीनों में सहारा से सैकड़ों लोगों को हटाया गया है। यही नहीं, जिस उद्देश्य से उन्हें दोबारा सहारा समय का सीईओ बनाया गया था, वो लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। चैनल के प्रदर्शन में भी कोई सुधार नहीं हुआ। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में सहारा समय के उच्च पदों से अभी कुछ और लोगों को हटाया जा सकता है।












Leave your response!
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)