पानोश साउथ एशिया के लिए टीवी पत्रकार ब्रज मोहन का चयन
पानोश साउथ एशिया के लिए एनडीटीवी के सीपीएच (चंडीगढ़-पंजाब-हरियाणा) स्टेट ब्यूरोचीफ ब्रज मोहन सिंह का चयन किया गया है। पानोश साउथ एशिया पूरे दक्षिण एशिया में पिछले 20 सालों से एड्स और एचआईवी पर काम कर रहा है। साल 2009-10 के लिए टेलीविज़न पत्रकारिता के लिए ब्रज मोहन को फेलोशिप दी गयी है। किसी भी हिंदी समाचार चैनल में काम कर रहे पत्रकार के लिए ये पहला मौका है, जब एड्स और एचआईवी जैसे संवेदनशील मसले पर काम करने का अवसर मिला है। एचआईवी के शिकार बच्चों पर डोक्युमेंट्री बनाने के अलावा इस फेलोशिप के दौरान एचआईवी से जुडे कई वैसे विषयों पर भी काम करने का अवसर मिला है, जिसे हम अक्सर 24 घंटे के टेलीविज़न चैनल में नज़रअंदाज़ कर जाते हैं। मसलन बच्चों को एचआईवी होने के बाद न सिर्फ सामाजिक तौर पर उनसे भेदभाव होता है, बल्कि स्कूलों मे दाखिले से लेकर तमाम मेडिकल सुविधाओं से उसे वंचित रहना पड़ता है। बच्चों की सामाजिक स्थिति को कैसे बेहतर बनाया जाए ये सबसे ज़रूरी है। इस वक्त पूरे हिंदुस्तान में कई लाख बच्चे एचआईवी से ग्रस्त हैं, जिनमें महज़ तीन फीसदी बच्चों को ही दवाई उपलब्ध हो पा रही है। बाकी मरने के लिए छोड़ दिये गये हैं।
इससे पहले ब्रजमोहन को साल 2007 में पंजाब में जेंडर सेंसिटीविटी जैसे गंभीर मुद्दे पर काम करने के लिए यूएन का लाडली मीडिया एवार्ड मिला था।











Leave your response!
Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)