Home » समाचार

फेसबुक ने बदला प्राइवेसी मॉडल

3 December 2009 No Comment

♦ हेमेंद्र मिश्र

facebookचर्चित सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने प्राइवेसी मॉडल (गोपनीयता मॉडल) को बदलते हुए सभी क्षेत्रीय नेटवर्क ख़त्म कर दिये हैं। फेसबुक के संस्थापक मार्क जूकरबर्ग ने खुली चिट्ठी जारी कर कहा है कि इस नयी तब्दीली से अब उपभोक्ताओं की गोपनीयता और अधिक मज़बूत हो जाएगी। साथ ही वे आसानी से अपने दोस्तों या फिर परिचितों से मुखातिब हो सकेंगे। अपनी खुली पाती में मार्क जूकरबर्ग ने लिखा है कि महज पांच साल के अपने सफ़र में ही फेसबुक ने एक मुकाम हासिल कर लिया है और इसके ग्राहकों की संख्‍या पूरे विश्व में तकरीबन 350 मिलियन (35 करोड़) से अधिक हो गयी है। हालांकि इसकी शुरुआत इसलिए की गयी थी, ताकि लोगों के पास एक ऐसी सुविधा हो, जिससे वे अपने दोस्तों या परिचितों के समूहों में अपने विचार बांट सकें। छात्रों ने इस सुविधा को हाथों-हाथ लिया और इसकी प्रसिद्धि बढ़ती गयी, लिहाजा इसमें कई और क्षेत्रीय नेटवर्कों की भी शुरुआत की गयी। अनुमान है कि फेसबुक के लगभग 50 फीसदी उपभोक्ता इन्हीं क्षेत्रीय नेटवर्कों से खुद को जोड़े हुए हैं। भारत और चीन जैसे देशों में भी इसके कई यूजर हैं। उपभोक्ताओं के बढ़ते रुझान और उनकी सूचनाओं को और अधिक सुरक्षित रखने के लिए यह नयी पहल हुई है। इसे और आसान बनाने के लिए कुछ नये टूल्स भी इसमें जोड़े गये हैं। फेसबुक अपडेट होते ही जहां सभी क्षेत्रीय नेटवर्क हटा दिये गये हैं, वहीं सभी उपभोक्ताओं तक उन्हें अपडेट होने संबंधी सूचना पहुंचाने की कोशिश भी शुरू हो चुकी है। अगले कुछ ही हफ्तों में उपभोक्ताओं के होमपेज पर उन्हें गोपनीयता (प्राइवेसी मॉडल) अपडेट करने संबंधी संदेश आने भी शुरू हो जाएंगे। जब होमपेज को अपडेट कर लिया जाएगा, तो कन्फर्मेशन पेज दिखाये जाएंगे, ताकि उपभोक्ता यह सुनिश्चित कर सकें कि उन्होंने सही सेटिंग किया है। समय-समय पर पर्सनल सेटिंग में अपनी इच्छानुसार तब्दीली करने की भी सुविधा होगी।

hemendra mishra(हेमेंद्र मिश्र। युवा पत्रकार। आईआईएमसी से डिप्‍लोमा और अमर उजाला से करियर की शुरुआत। थिएटर और सामाजिक गतिविधियों में दिलचस्‍पी। मोहल्‍ला लाइव के लिए समय-समय पर कुछ लिखते रहते हैं। उनसे mishrahemendra@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।)

Leave your response!

Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

You can use these tags:
<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

This is a Gravatar-enabled weblog. To get your own globally-recognized-avatar, please register at Gravatar.

Spam Protection by WP-SpamFree