Home » मीडिया मंडी, मोहल्ला दिल्ली

हमार टीवी के संपादक उदयचंद्र सिंह की सरेआम पिटाई

27 February 2010 One Comment
Uday Chandra Singh

आम तौर पर इस तरह की घटनाएं मीडिया में पिछले दिनों खूब हुईं कि कर्मचारियों ने अपने नेतृत्‍व के साथ बदतमीजी की या उनके साथ हाथापाई की। आज हमार के चैनल हेड उदयचंद्र सिंह को कुछ लोगों ने पीट दिया। उन्‍हें उन लोगों ने पीटा, जिन्‍हें दो दिनों पहले ही चैनल से बाहर का रास्‍ता दिखाया गया था। वे इस बात से क्षुब्‍ध थे कि चैनल के प्रति वेतन न मिलने के बावजूद कमिटमेंट के साथ काम करने पर भी उन्‍हें निकाल दिया गया। बकाया वेतन भी नहीं दिया गया। चैनल में लगभग हर कर्मचारी पर अनिश्‍चय और संशय की तलवार लटकी हुई है। हंगामा करने के बाद उन्‍हें उनके बचे हुए वेतन का थोड़ा सा हिस्‍सा दिया जा रहा है और किसी का आक्रोश अधिक मुखर हो रहा है, तो उसे निकाल दिया जा रहा है। जिन दो लोगों ने उदयचंद्र सिंह की थप्‍पड़ों और घूंसों से पिटाई की, उनके बारे में कर्मचारी बता रहे हैं कि उनके साथ उदयचंद्र सिंह ने बदतमीजी की हद कर दी थी। उनके बर्ताव से आमतौर पर लोग दुखी हैं। इसलिए आज सुबह जैसे ही उदयचंद्र सिंह के साथ हाथापाई की घटना हुई, मोहल्‍ला लाइव के इनबॉक्‍स में इससे जुड़ी तफसील आने लगी। उसके मुताबिक ये घटना ऑफिस के बाहर सड़क पर हुई।

One Comment »

  • अविनाश (author) said:

    यह सच है कि हमार टीवी की हालत खराब है। यह चैनल बंद होने के कगार पर है। कर्मचारियों में भयानक असंतोष है। उनका असंतोष षड्यंत्रों के जरिये भी फूट रहा है और हिंसा के जरिये भी। यह जायज है। मुझे नहीं लगता कि कोई मीडिया समूह इस मुश्किल हालात में हमार के कर्मियों का साथ देगा। मोहल्‍ला लाइव उनके साथ है – और उनकी पीड़ा को जगह देने के लिए हर वक्‍त तैयार है। लेकिन हो क्‍या रहा है कि लोग ऐसी किसी भी खबर के साथ गॉशिप्‍स शुरू कर रहे हैं, चरित्र हनन की कोशिश कर रहे हैं। हम नहीं चाहते कि ऐसा हो। वैचारिक बातें आप बिना नाम के भी करें, हमें आपत्ति नहीं है। असहमति के अभिव्‍यक्ति के लिए नाम जरूर नहीं लेकिन अगर किसी के चरित्र पर सवाल उठाते हैं, तो आपका विश्‍वसनीय होना जरूरी है। मैंने देखे कि यहां जितने भी कमेंट आये हैं, उनमें नब्‍बे फीसदी में गलत ईमेल आईडी डाला हुआ है। अलग अलग नामों के ज्‍यादातर आईपी एड्रेस एक ही हैं। लिहाजा दुखी होकर हमें उन्‍हें डिलीट करना पड़ रहा है। हमारी मुश्किल समझें और तथ्‍यों के साथ अगर वही सारी बातें अपने असल नाम और आईडी के साथ आप भेजते हैं, तो उन्‍हें प्रकाशित करने में हमें खुशी होगी। पर यहां नहीं। यहां हम कमेंट ऑप्‍शन ऑफ कर रहे हैं। आप हमें avinashonly@gmail.com पर मेल करें।