मोहल्ला लाइव की मदद करें
हमने कोशिश की कि कई सारे काम करते हुए पत्रकारिता के उस वैकल्पिक मंच को खड़ा किया जाए, जहां हमारी रफ्तार की डोर किसी अदृश्य हाथों में न हो। हमने किया भी। हमसे जुड़े तमाम लोगों ने इस कोशिश के दौरान सार्वजनिक-सामूहिक पीड़ा झेली है। व्यापक असहमति की धार पर चलना अक्सर आसान नहीं होता। लेकिन हम चलेंगे और आगे भी बहस-मुबाहिसे का माहौल गर्म रखेंगे।
अब हम थोड़ा विस्तार करना चाहते हैं। एक छोटी टीम बनाना चाहते हैं और उस टीम के साथ बड़ी पूंजी के समानांतर पत्रकारिता की सही-सच्ची लकीर खींचने की कोशिश करना चाहते हैं। इसके लिए थोड़े पैसे की दरकार है। ये मदद हमें एक साल के लिए चाहिए। अभी तक हमने जो भी किया, अगर आप उससे जरा भी सहमति रखते हों, तो हमारी मदद करें। इस बारे में और भी कोई सुझाव आप देना चाहते हैं, तो कृपया avinashonly@gmail.com पर ईमेल करें।
[हमारे बहुत सारे पाठक, टिप्पणीकार, कंटेंट कंट्रीब्यूटर्स पीएसयूज़ में, सरकारी पदों पर और व्यवसायी होंगे। वे चाहें, तो पत्रकारिता के इस वैकल्पिक सफर के स्थायी साथी हो सकते हैं।]
आप Mohalla Live के नाम से चेक या सीधे मनीऑर्डर इस पते पर भेज सकते हैं : Avinash, Editor, Mohalla Live, A 101, Mata Sundari Road, New Delhi 110002
मोहल्ला लाइव की टीम को वीडियो/स्टिल कैमरा और कुछ लैपटॉप की जरूरत है ताकि हम कुछ अलग तरह की रिपोर्टिंग को अंजाम दे सकें। अगर आपके पास ये सामग्री अतिरिक्त हो, तो कृपया इसे हमें दान कर सकते हैं।
बहुत शुक्रिया,
अविनाश
मॉडरेटर, मोहल्ला Live











