Home » फ फ फोटो फोटो, मोहल्ला मुंबई, सिनेमा

आइए, तस्‍वीरों के साथ उड़ें, “उड़ान” के नजारे लें…

30 June 2010 16 Comments

abraham hindiwala

अब्राहम हिंदीवाला ने हमारे पास विक्रमादित्‍य मोटवाणी की रीलीज के लिए तैयार फिल्‍म उड़ान की तस्‍वीरें भेजी हैं। साथ ही फिल्‍म से जुड़ी कुछ सूचनाएं भी। अब्राहम ने हमें बताया है कि ये तस्‍वीरें पहली बार किसी मीडिया माध्‍यम में सार्वजनिक होंगी : मॉडरेटर

निर्माता : संजय सिंह, अनुराग कश्‍यप, रोनी स्‍क्रूवाला | लेखक-निर्देशक : विक्रमादित्‍य मोटवाणी | संगीत : अमित त्रिवेदी | गीत : अमिताभ भट्टाचार्य | कलाकार : रजत बरमेछा, रोनित राय, आयन बोराडिया, राम कपूर, मनजोत सिंह, आनंद तिवारी, सुमन मस्‍तकार, राजा हुड्डा, वरुण खेट्टी, शौनक सेनगुप्‍ता, अक्षय सचदेव | लोकेशन : जमशेदपुर

______________________________________________________________________________

आठ सालों तक बोर्डिंग स्‍कूल में रहने के बाद रोहन अपने पिता के पास जमशेदपुर पहुंचता है। पिता के निरंकुश व्‍यवहार से दुखी रोहन को मालूम ही नहीं कि उसका एक सौतेला छोटा भाई भी है। वह लेखक बनना चाहता है, लेकिन उसके पिता इंजीनियरिंग कॉलेज में उसका दाखिला करवा देते हैं। आखिरकार एक सुबह वह फैसला लेता है और अपने सपनों को हासिल करने निकल जाता है।

विक्रमादित्‍य मोटवाणी की ‘उड़ान’ कान फिल्‍म फेस्टिवल के ‘अनसर्टेन रिगार्ड’ खंड के लिए चुनी गयी थी। सात सालों के बाद किसी भारतीय फिल्‍म को यह अवसर मिला था। मजेदार तथ्‍य यह है कि उन दिनों कान में मौजूद हमारे स्‍टारों को इतनी फुर्सत भी नहीं मिली कि वे ‘उड़ान’ के शो में जाकर भारत के गौरव में शामिल हों। और मीडिया… उसकी आंखें तो कंगूरों (लंगूरों) से हटती ही नहीं… इसलिए ‘उड़ान’ की कोई खबर और फुटेज नहीं दिखी।

निराश न हों अनुराग, संजय और विक्रमादित्‍य… आप अपने दर्शकों का नया समूह तैयार कर रहे हैं।

♦ अब्राहम हिंदीवाला

16 Comments »

Leave your response!

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

You can use these tags:
<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

This is a Gravatar-enabled weblog. To get your own globally-recognized-avatar, please register at Gravatar.