Home » मीडिया मंडी

पत्रकारों को पीएफ की जगह गोली मारने की धमकी

30 July 2010 One Comment

हमार एवं फॊकस टीवी के पूर्व कर्मचारियों को चैनल के प्रबंधन ने गोली मारने की धमकी दी है। ये पत्रकार चैनल के मालिक से अपना पीएफ मांगने गये थे। करीब पचास की स‌ंख्या में पुरुष एवं महिला पत्रकार अपने हक की मांग के लिए इकट्ठे हुए थे। इन पत्रकारों के मुताबिक जब उन्होंने चैनल के मालिक मतंग सिंह और हेड उदय चंद्रा के स‌मक्ष अपने बकाये पीएफ के भुगतान की मांग की तो उन्हें गोली मार देने की धमकी दी गयी।

इन पत्रकारों ने चैनल मालिक मतंग सिंह और हेड उदय चंद्रा के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 20 थाने में गोली मार देने की धमकी का एफआईआर दर्ज कराया।

गौरतलब है कि हमार एवं फॊकस टीवी के कर्मचारियों को तीन महीने से सैलरी नहीं मिली है। हमार एवं फॊकस टीवी के पूर्व के कर्मचारियों के पीएफ का पैसा चैनल के प्रबंधन ने नहीं जमा कराया है। खबर है कि कल हमार एवं फॊकस टीवी के ये कर्मचारी चैनल के प्रबंधन के खिलाफ नोएडा डिस्ट्रिक्‍ट मैजिस्‍ट्रेट, पीएफ कमिश्‍नर और ह्यूमन राइट में मामला दर्ज करवाने की कोशिश करेंगे।

One Comment »

  • saurabh said:

    lage raho …..pf bakaya matang ki taboot ki akhri kil hogi…

Leave your response!

Type Comments in Indian languages (Press Ctrl+g to toggle between English and Hindi OR just Click on the letter)

Add your comment below, or trackback from your own site. You can also subscribe to these comments via RSS.

Be nice. Keep it clean. Stay on topic. No spam.

You can use these tags:
<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

This is a Gravatar-enabled weblog. To get your own globally-recognized-avatar, please register at Gravatar.

Spam Protection by WP-SpamFree