रवीश की रिपोर्ट बंद, एनडीटीवी में हिंदी से शूद्रों सा बर्ताव

♦ बृजेश सिंह
NDTV ने रवीश की रिपोर्ट को बंद करने का फैसला किया है। NDTV ने मीडिया में वैसी ही छवि बनायी है, जैसी टाटा ने व्यापार में। दोनों ने बहुत ही चालाकी से एक खास तरह की Pro people छवि गढ़ी।
टाटा का ही मामला लीजिए, वो भी रिलायंस जैसा ही एक कॉरपोरेट संस्थान है लेकिन आप खुद महसूस करेंगे कि दोनों के प्रति आपके मनोभाव में अंतर होगा। TATA और NDTV, दोनों ने अपनी एक खास तरह की छवि बनाने पर काफी मेहनत और पैसा खर्च किया है। याद कीजिए Tata नमक के उस विज्ञापन को, जिसमें अंत में कहा जाता है कि मैंने देश का नमक खाया है।
रवीश भाई की रिपोर्ट बंद होने से मैं चिंतित हूं, चकित नहीं। याद कीजिए साल भर पहले NDTV ने लगभग हर अंग्रेजी अखबार और चैनल पर एक विज्ञापन दिया था। उस विज्ञापन में कहा गया था कि WHY SHOUT AND SCREAM WHEN NDTV HAS 60% VIEWVERSHIP… इस पूरे विज्ञापन में NDTV के जिन पत्रकारों को फोटो थी, उसमें NDTV हिंदी से कोई नहीं था। कोई भी बड़ा कार्यक्रम उठा कर देख लिजिए NDTV हिंदी के पत्रकार हमेशा बाहर ही रहे। या फिर हाशिए पर।
NDTV हिंदी के पत्रकारों की स्थिति NDTV समूह में वैसी ही है, जो समाज में दलितों की है। बरखा दत्त की सामाजिक समझ विनोद दुआ और रवीश कुमार के मुकाबले कहां ठहरती है, यह मुझे बताने की आवश्यकता नहीं है। हिंदी वहां भी दलित है।
(बृजेश सिंह। युवा पत्रकार। तहलका के मध्यप्रदेश संवाददाता। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के छात्र रहे। उनसे brijesh2709@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।)










अंग्रजी ही नहीं,हिदी के संस्थान भी अपने पत्रकारों के प्रति कोई सम्मानजनक भाव नहीं रखते। समस्या यह है कि निर्णय और नीति निर्धारण में अंग्रेजी का दबाव रहता है और खुद के प्रति हीनग्रंथि…हिंदी पत्रकारिता को अगले लेवल पर ले जाने के लिए मालिक,संपादक और उनके चापलूस तैयार नहीं हैं। औसत काम से सब संतुष्ट है। रवीश की रिपोर्ट जारी रहनी चाहिए।
मैं रवीश की रिपोर्ट बंद होने पर फेसबुक पर कुछ लाइनें लिखने के अलावा कुछ नहीं कह सका। समझिए अब तक खून के घूंट पीकर रह रहा था। मेरा एनडीटीवी से सिर्फ एक ही सवाल करना है कि अगर इस प्रोग्राम की व्यूअरशिप नहीं है तो फिर एक-एक रिपोर्ट को 6-7 बार क्यों दिखाया और जब खोड़ा की रिपोर्ट पर खोड़ा के विकास के लिए 300 करोड़ रुपये मिले तो उसके अलग से विज्ञापन बनाकर एनडीटीवी ने क्यों चमकाया? दरअसल एनडीटीवी का जो रवैया है,उसमें वो खुद नहीं चाहता कि वहां काम करनेवाला कोई मीडियाकर्मी चैनल के अलावे अपनी अलग पहचान के साथ भी सर्वाइव करे। जल्द ही लिखता हूं इस पर..
हिन्दी अखबार के एक संपादक(सीईओ) महोदय ने साक्षात्कार के वक्त हिन्दी पर अखबार में छपे लेख को देखते हुए मुझसे पूछा कि ये बताओ हिन्दी का भविष्य कैसा होगा? मैंने उत्तर दिया कि हिन्दी का भविष्य आपके कमरे की मौजूदा स्थिति की तरह होगा। आपका भविष्य अँग्रेजी की तरह है और मेरा हिन्दी। जिससे लिया तो बहुत कुछ जा सकता है लेकिन उसे देने के लिए कुछ भी नहीं। कमोबेश यही हालात मीडिया के भी हैं, हिन्दी के आधार पर कारोबार करने वाले इन चैनलों के पास हिन्दी पट्टी या इससे जुड़ाव रखने वाले समाज की जरूरत के लिए कुछ भी नहीं है। न अंतर्वस्तु न कोई विजन। मैं इनसे ज्यादा बेहतर सरकारी भोपू को मानता हूँ …………
@अविनाश आपने बृजेश नाम लिखा हुआ है
“बिजनेस बुद्धि “से देखा जाए तो भी एन डी टी वी का गलत फैसला है….क्वालिटी में गिरती साख के बाद इस प्रोग्राम ने व्यूवरशिप बनायीं थी ..ओर आहिस्ता आहिस्ता अपना स्पेस बना रहा था .. रविश उन मुद्दों को खींच कर स्क्रीन पर ला रहे थे जिनसे एक बड़ा तबका परिचित तो है …पर उसके बारे में बात नहीं करता ….लोकसभा चैनल पर कई बेहतरीन डोकयूमेंटरी मैंने देखी है .उनमे से एक कलकत्ता के सोना गाछी पर थी … डोकयूमेंटरी जैसे दौर को रविश वापस ला रहे थे ..वर्तमान समय में
पुण्य प्रसून वाजपाई ओर रविश घोर कमर्शियल चैनल में हिंदी न्यूज़ के बेहतरीन चेहरे है…जिनके सरोकार वाकई ज़मीन से जुड़े है ..पता नहीं विनीत की इस बात से सहमति सी हो रही है
“कि वहां काम करनेवाला कोई मीडियाकर्मी चैनल के अलावे अपनी अलग पहचान के साथ भी सर्वाइव करे”
khabar sunkar aahat hua.
aisi vidambnaon se ladna hoga.
ravish ji ki report band karne ke sabab to bata de ndtv.
रवीश भी बाबा रामदेव की तरह बर्ताव कर दिया गए है | पहिले रवीश को उठाया गया फिर जब देखा की उनके चाहने वाले बढ़ रहें है तो किनारे लगा दिया गया | बरखा जैसो को फिर से काम मिल रहा है क्योंकि
वो तो है ही जुगाडू पर रवीश क्या करें नेताओं से भी जान पहचान नहीं होगी बरखा जैसे ना ही इंग्लिश वाले पत्रकार है और प्रणव राय केवल इंग्लिश में ही बोलते है | कोम्मुनिकेशन गैप तो होगा ही मालिकों से
मैं एक बार फिर लिख रहा हूँ, नेट पर, अखबारों में या आपसी बातचीत के दौरान आलोचना करने के समानांतर बीस-पच्चीस जागरूक लोगों के समूह को एनडीटीवी के स्वामियों और संचालकों से मिलना चाहिए और उनसे निवेदन करना चाहिए और नैतिक दबाव डालना चाहिए कि वे अपने इस अनुचित, अशोभन और हानिकर निर्णय को वापस ले लें। ऐसी कार्रवाइयों की श्रृंखला से ही स्वामी वर्ग को कुछ अनुशासित किया जा सकेगा। वरना तो वे गाते रहेंगे और हम रोते रहेंगे।
यह कार्रवाई दो-तीन में ही हो जानी चाहिए। जितनी देर करेंगे, प्रभाव उतना ही कम होगा।
ऐसे किसी भी समूह के साथ चलने के लिए मैं तैयार हूँ।
राजकिशोर जी की राय से सहमत हूं। दिल्ली में आपलोग जल्दी कुछ करें। मुझे शामिल समझें।
राजकिशोर जी की राय से सहमत हूं।
एनडीटीवी में रवीश कुमार की रिपोर्ट नामक लघु डोक्यूमेंट्रियों को बंद करने का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला कोई अलग थलग घटना नहीं। एक अरसे तक अपने को दूसरे हिंदी चैनलों से भिन्न दिखाने के बाद पिछले लगभग दो साल से-शायद इमेजिन शुरू करने ,और खासतौर पर दूसरे हिंदी चैनलों की ही तरह शनिकथा जैसे अंधविश्वास फैलाने वाले कार्यक्रमों के बाद-यह साफ हाने लगा था कि एनडीटीवी किधर मुड रहा है। सुबह की सभा में ज्योतिष संबंधी कार्यक्रमों की शुरूआत ने इस तथ्य पर मुहर लगा दी थी कि दूसरे चैनलों की तरह ही एनडीटीवी का एकमात्र उदेदश्य पैसा कमाना है।
1990 के दशक के पूवार्ध में ‘उदारीकरण’ के चलते निजी टी वी चैनलों के आने के बाद हिदी में डोक्यूमेंट्रियां केवल दूरदर्शन पर दिखती थी, और वो भी ज्यादातर बेहद औसत दर्जे की। जबकि इससे पहले डोक्यूमेट्री निमार्ण में फिल्म और टीवी जगत के अच्छे नाम जुडे थे। रवीश कुमार की लघु डोक्यूमेंट्रियां आमजन के सवालों को उजागर करतीं और आशा पैदा करती हुई बेहद लोकप्रिय हो रहीं थीं। ऐसे उनको बंद करना एक दुखद घटना है।
I am also agreed with Raj Kishor ji.This is not good in public interest
टी आर पी का खेल है भैय्या जब लोगो को ईंडिया टीवी की सनसनी पसंद आये तो कोई क्या करे वैसे रवीश जी को उन लोगो ने पहले ही दिल्ली केन्द्रीक्रुत कर दिया था रोज उसी तरह की रिपोर्ट दर्शक पसंद नही करता
हिंदी ही नहीं आज तमाम भारतीय भाषाओं की स्तिथि कुछ ऐसी ही है . आज समाज का वर्चस्व प्राप्त वर्ग की भाषा अंग्रेगी है . और क्या मिडिया हर क्षेत्र में तो इसी वर्ग का दबदबा है . वह अपने वर्गीय स्तिथि को बचाए रखने हेतु अंग्रेगी को प्रमोट करने का प्रपोगेंडा इस्तमाल कर रहा है और साथ ही हिंदी की ‘डिमांड’ को देखते हुए लाभ बढाने हेतु इस क्षेत्र को भी ‘केस’ करना चाहता है , पर उसे कभी उभरने नहीं देना चाहता इसीलिए इस तरह का व्यवहार करता है ………….. इस पर हम और विस्तार से लिखेगे .
अजय जी, राजकिशोर जी और अन्य मित्रों की राय गौरतलब. अगर अपनी हीन-ग्रंथि को न छोडें और दबाव न बनाएँ तो हिन्दी के पत्रकारों को ऐसे अपमान से कौन रोक सकता है. सच्चाई को सामने लाने की जरूरत है. कैसे हिन्दी का आदमी/ हिन्दी से जुडने के कारण मात्र से दोयम दर्जे का बन जाता है यह लगातार हमारी चिंता का विषय होना चाहिए. एक मित्र का यह कहना भाया कि विनोद दुआ कैसे कमतर हैं लेकिन इस पर भी ध्यान दीजिए कि दुआ साहब भी अंग्रेजी के भक्त बनने से कभी नहीं चूकते. कई बार देखा है कि हिन्दी के बडे पत्रकार भी पहला मौका पाते ही ‘हम भी कुछ कम नहीं’ वाले भाव से अपने अंग्रेजी ज्ञान को / अपनी पसंद को बडे अंग्रेज साहबों के से ही दिखलाने में लग जाते हैं. यह बहुत दु:खद प्रसंग है. रवीश बेहतरीन टी वी पत्रकारिता कर रहे थे. उनके साथ किए गए इस व्यवहार से प्रणय रायों की कलई खुलती है.
NDTV dekene ki ak wajah thi ab wo bhi nahi rahi……. VINASH KALE VIPRIT BUDDHI..ES HI KAHTE HONGE……
राजकिशोर जी से सहमत हूँ, एक मसौदा तैयार किया जाय साथ ही मुंबई में डे की हत्या को भी लेकर प्रतिरोध करना आवश्यक है। अगर कोई योजना प्लान की जाती है तो कृपया इसकी सूचना दी जाय।
mai bhi dukh vyakt karta hun ….bazar ka rachanatamkkata se kya lena dena ,,,,
यह जानकर बहुत अफ़सोस हुआ की एन डी टीवी ने रवीश की रिपोर्ट बंद करने का फैसला किया है , इससे हिंदी प्रत्रकारों को जरुर निराशा होगी .
bahut galat baat
NDTV ne pichhle kuchh samay se jo roop apnaya hai use dekhte hue lagta hai abhi isase bhi bade kadam uthaye jane hain khud ko India TV se age sabit karne ke liye, Ravish jaise patrakaar ki kadar karne layak kaleja ab NDTV ke pas nahi bacha…shame
this is really very bad that we will not be able to show in the future, I am regular viewer of the show and I was very satisfied with the thoughts of Ravish Ranjan G, I was a great show to aware the society, and closing the show will close so many things behind the camera for always…
we miss Ravish ki Report
बाजारवाद के चलते इस कार्यक्रम को बंद करने का फैसला बेहद अफसोसजनक है। एनडीटीवी के कर्ता-धर्ताओं के इस फैसले के प्रति मेरी ओर से कड़ी आपत्ति दर्ज की जाय।
na hi ye trp ka mamla hai aur na hi hindi patrkaron ko darkinar karne ka.kya aisa nahi lagta ki ye tatha kathit nishpaksh media wale pahle sarkar ko ‘bander ghudki’ dete hain,’dakshina’ mil jaane ke baad aatmsamarpan kar dete hain?
rajkishor ji,apka vichar ekdum sateek hai.hum apne desh me hi ajnbi banaye ja rahe hain,ab vakt aa gaya hai ekjut ho kar apne adhikaaron ki raksha karne ka.aap netritv karen,bahusankhyak hindibhashiyo ka bharpoor samarthan aapke saath hai.
@राजकिशोर जी ने लिखा की हम लोगों को एन डी टीवी के मालिकों से मिल कर रवीश की रिपोर्ट बंद ना करने को कहना चाहिए मै इस से सहमत नहीं हूँ |एन डी टीवी एक प्राइवेट चैनल हैवो ये कर कानूनन कर सकता है और हम उसके आगे गिडगिडाये क्यों अगर उसने ये काम आर्थिक फायेदे के लिए किया है तो हमें उसको आर्थिक नुकसान पहुचना चाहिए एन डी टीवी देखना बंद कर देना चाहिए |लेकिन हा रवीश से भी तो पता कर लो भाई हो सकता है की उसको प्रोग्राम बंद करने पर कोई ज्यादा अफसोस ना हो या हो सकता है वो भी इस निर्णय में शामिल हो |आखिर नौकरी का सवाल है| पर हाँ एन डी टीवी के खिलाफ खूब लिखना चाहिए पूरे हिंदी भाषी लोगों तक इस बात को पहुचना चाहिए |
NDTV : A very popular TV news media is funded by Gospels of Charity in Spain. Supports Communism. Indian CEO Prannoy Roy is co-brother of Prakash Karat, General Secretary of the Communist party of India. His wife and Brinda Karat are sisters.
India Today : which used to be the only national weekly who supported BJP is now bought by NDTV!!
CNN-IBN: This is 100 percent funded by Southern Baptist Church with its branches in all over the world with HQ in US. The Church annually allocates $800 million for promotion of its channel. Its Indian head is Rajdeep Sardesai and his wife Sagarika Ghosh.
Times group list: Times Of India, Mid-Day, Nav-Bharth Times, Stardust , Femina, VijayaTimes, Vijaya Karnataka, Times now (24- hour news channel) and many more.. Times Group is owned by Bennet & Coleman. ‘World Christian Council’ does 80 percent of the Funding, and an Englishman and an Italian equally share balance 20 percent. The Italian Robertio Mindo is a close relative of Sonia Gandhi.
Star TV : It is run by an Australian–Rupert Murdoch, who is supported by St. Peters Pontifical Church Melbourne..
Hindustan Times: Owned by Birla Group, but hands have changed since Shobana Bhartiya took over. Presently it is working in Collobration with Times Group.
The Hindu :
English daily, started over 125 years has been recently taken over by Joshua Society, Berne, Switzerland… N.Ram’s wife is a Swiss national.
Indian Express : Divided into two groups. The Indian Express and new Indian Express (southern edition). ACTS Christian Ministries have major stake in the Indian Express and latter is still with the Indian counterpart.
Eeenadu: Still to date controlled by an Indian named Ramoji Rao. Ramoji Rao is connected with film industry and owns a huge studio in Andhra Pradesh.
Andhra Jyothi : The Muslim party of Hyderabad known as MIM along with a Congress Minister has purchased this Telugu daily very recently.
The Statesman : It is controlled by Communist Party of India.
Kairali TV : It is controlled by Communist party of India (Marxist)
Mathrubhoomi : Leaders of Muslim League and Communist leaders have major investment.
Asian Age and Deccan Chronicle : Is owned by a Saudi Arabian Company with its Chief Editor M.J. Akbar. It is the most virulent Anti-Pakistan newspaper.
Tarun Tejpal OWNS Tehelka.com regularly gets flat check from Arab countries to target BJP and Hindus only, it is said.
अब हिंदी को कौन पूछेगा इन सब चंनेल्स में ? कोई तो हिन्दुस्तानी हो …….
रविशकुमार की रिपोर्ट एक पैड न्यूज़ था पैसा आना बंद हो गया तो रविश की दूकान भी बंद हो गई..
उसको इस तरह से पेश किया जाता था की वो पैड न्यूज़ है ये बहुत कम लोगो को पता है…..
ravish bhai ki report bahuton ke gale nahi utar rahi thi kitna ladna padta hoga us shaksh ko ? ….ye to hona hi tha jab aap SAMJHOTE nahi swikarte to unke paas yehi ek vikalp bachta hai…lekin ab tak ki ravish bhi ki repoton ne jo jagah banai hai..kya usse mitaya ja sakta hai???ndtv ne ek businesspritsthan ki tarah kiya hai jo aapackshit nahi haivishesh kar hindi ke sa ndarbh main…
Dear Brajesh,
Very good article…..Pl. keep wrting..
राजकिशोर जी का प्रस्ताव काबिले – गौर है. . .
देखते हैं – ‘इन्कलाब’ कौन बोलता है !
To my mind, a show must go on but doesn’t it sound so obsessed view? We need to be clear, whether we lament for the programme ‘Ravish Ki Report’ or for ‘Ravish’?
A new beginning always needs a deconstruction of the old one. Why don’t we take it as a break. Issues and debates can be raised while encouraging the journalists who are neither considered nor given a descent platform.
Ravish has the art of touching issues with due concern, he is the best one but Ravish can not be the only face to voice injustice and issues, why don’t we dare to go beyond the shown face? Can’t we efford to have other good journalists?
Is there any scarcity of good journos or opportunity and chance is captured?
And a big debate is untouched that media doesn’t reflect the social profile of journalists and ignores gendered view. Is there any female journalist seen in Hindi electronic media who is known for such kind of special reporting based-programme?
रविश की रिपोर्ट एक बढ़िया कार्यक्रम था जो एक अलग नज़रिये से किसी विषय को उठाता था। बंद क्यों हुआ ये तो रविश कुमार ही बता पाएंगे। बहरहाल ‘दिल्ली का चैंपियन’ एपिसोड में उन्होंने बड़े आश्चर्य से प्रोग्राम में कहा था- ‘चैंपियन गाइड पढ़नेवाला भी रविश की रिपोर्ट देखता है…मेरा क्या होगा?’
Jab koi kisi channel se nikala jata hai ya akhbar usko nikal deta hai to ab halla karne se kya hoga. Mote-mote vetan ke lalach ne hi to patrakaron ko contact system ne hi to patrakaron ko is hall mein pahunchaya hai. newspaper wage board ke antargat Hindi-English donon patrakaro ko ek jaisa vetan milta tha. Pahle angreji walon (khastaur par Times walon) aur uske baad hindi walon ne bhi contact sweekar karne shuru kar diye……ab jhelna to ham patrakaron ko hi hai…jyada hall karne se bechari Ravish ka nuksan ho jayega…abhi intazar karo, unhe koi doosra channel dhhoondhhne do..
SHAILENDRJI,
Thanks for such an eye opener.Now we know that the owners and their ‘bonded laborers’are bought by Italians,Autralians or Arabs.We often used to wonder as to why these channels and newspapers used to speak in a particular tone.Why they always attack Hindu saints and symbols as prudes,discard Hindu traditions and customs as superstitions.Now the new trend of harassing journalists of popular public image which they have commanded due to sensitive and sensible reporting has come to fore.We must register strong protest.Apart from commenting at this platform we should convey our concerns to the channels too.
NDTV का फ़ेसला दुर्भाग्यपूर्ण है और मेरी NDTV से गुजारिश है की अपने हाथो अपने पैर पर कुल्हाड़ी न मारे.
saare hindi news channels mein kewal ndtv hi badiya reporting karta tha,,ndtv ke hindi patrkar bilkul zameen se jude the,,khaskar ravish ,vinod dua ,pankaj pachori ,,,aaj ke halaat meri samjh se pare hain.
Leave your response!
पुराने पन्ने
Categories
Tag Cloud
abraham hindiwala anil chamadia anna hazare anurag kashyap arundhati rai arundhati roy Bahastalab bihar dalit dilip mandal gorakhpur hindi hindi cinema Hindi language Hindi Literature hindi media jansatta jawaharlal nehru university JNU Mahatma Gandhi Antarrashtriya Hindi Vishwavidyalaya mahatma gandhi international hindi university maoism maoist MGIHU mihir pandya namwar singh naxal naxalism naya gyanodaya Nirupama Pathak om thanvi prabhash joshi prabhat khabar Prakash K Ray rajendra yadav ravindra kaliya ravish kumar uday prakash vibha rani Vibhuti Narayan Rai Vice Chancellor vineet kumar vn rai women मीडिया मंडीRecent Posts
Most Commented
Recent Comments