Articles in the समाचार Category
आमुख, शब्द संगत, समाचार »
डेस्क ♦ उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड, गेल (इंडिया) लिमिटेड और पेंगुइन बुक्स इंडिया के सहयोग से यात्रा बुक्स और दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर, ‘दून रीडिंग्सः हिमालय की गूंज’ कार्यक्रम के दूसरे आयोजन में 2, 3 और 4 अप्रैल को देहरादून में करने जा रहा है। पहली बार मई 2008 में इस तरह का आयोजना शुरू हुआ था और उसकी मास अपील शानदार रही थी। इस वर्ष साहित्योत्सव मुख्य रूप से उत्तराखंड पर केंद्रित है। राज्य भर के कवियों के काव्य पाठ और गायकों के गायन के साथ साहित्योत्सव शुरू होगा। लीलाधर जगूड़ी, मंगलेश डबराल, गिरदा, शेखर पाठक, नरेंद्र नेगी, बटरोही, डॉ अतुल शर्मा, जगदीश जोशी सरीखे कुछ जाने-माने उत्तरांचली लेखकों, कवियों और गायकों समेत गीतकार, पटकथा लेखक और एड गुरु प्रसून जोशी देहरादून के इस तीन दिवसीय साहित्योत्सव में शिरकत करेंगे।
नज़रिया, मीडिया मंडी, मोहल्ला दिल्ली, समाचार »
शीबा असलम फहमी ♦ आधुनिकता क्या केवल वस्त्रों में दिखनी चाहिए, या फिर वह हमारे भीतर विचारों के स्तर पर उतरने का पर्याय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला दिवस का सौवां साल हमारे लिए महत्त्वपूर्ण होना चाहिए, लेकिन अगर दलित समाज की महिलाएं पच्चीस दिसंबर को अपना महिला दिवस अलग से मनाती हैं, तो क्या हमें उन तक नहीं पहुंचना चाहिए। बहुत आधुनिक हो चुके हमारे मीडिया में खासतौर पर अल्पसंख्यकों के मुद्दे को एक फैशन की तरह लिया जाता है।
समाचार, सिनेमा »
कैथरीन बिग्लो ने ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्हें फ़िल्म द हर्ट लॉकर के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। 82वें ऑस्कर समारोह में द हर्ट लॉकर ने कुल छह पुरस्कार जीते जबकि ऑस्कर की बड़ी दावेदार माने जाने वाली अवतार की झोली में तीन ऑस्कर गए। ऑस्कर पुरस्कारों के इतिहास में अभी तक सिर्फ़ चार महिलाओं को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक श्रेणी में नामांकन मिला था लेकिन पहली बार ऑस्कर जीतने का गौरव मिला है कैथरीन बिग्लो को। हॉलीवुड के कोडक थिएटर में हुए समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जेफ़ ब्रिजिज़ के नाम रहा है. उन्होंने ये अवॉर्ड फ़िल्म क्रेज़ी हार्ट के लिए जीता. वहीं सेंड्रा बुलोक सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनीं ( फ़िल्म द ब्लाइंड साइड)।
आमुख, मोहल्ला दिल्ली, शब्द संगत, समाचार »
डेस्क ♦ अज्ञेय को उनकी आवाज़ में सुनना एक आह्लादकारी अनुभव था। सात मार्च, रविवार की शाम इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के एनेक्सी सभागार में उनकी कविताओं को सुनने के लिए लगभग सौ बुद्धिजीवी, लेखक, कलाकार, संगीतकार, नाट्यकर्मी और पत्रकार जुटे थे। अज्ञेय के श्वेत-श्याम चित्रों एक एक करके पर्दे पर आ रहे थे और पार्श्व से उनकी विनम्र आवाज़ हॉल के अंधेरे में फैल रही थी। उनकी आवाज़ को रिकॉर्ड किया था ओम थानवी ने और चित्र भी उनके निजी अलबम के थे, जिसको मिला कर एक स्टिल वीडियो फिल्म तैयार की गयी थी। अज्ञेय की जन्मशती का यह पहला आयोजन था। इस तरह का आयोजन साल भर तक चलेगा।
नज़रिया, मोहल्ला दिल्ली, मोहल्ला पटना, शब्द संगत, समाचार »
डेस्क ♦ मोहल्ला लाइव पर छपी कथाकार गौरीनाथ की एक प्रतिक्रिया के लिए उन्हें कानूनी नोटिस भेजी गयी है। यह प्रतिक्रिया गौरीनाथ ने खगेंद्र ठाकुर के उस आलेख पर दी थी, जिसमें उन्होंने गौरीनाथ को इशारों इशारों में अवसरवादी कहा था और इस अवसरवादिता के एक उदाहरण के तौर पर उन्होंने बताया था कि पटना पुस्तक मेले में मंच पर आकर गौरीनाथ ने आलोचक नामवर सिंह के पांव छूए। यह आलेख खगेंद्र ठाकुर ने रविवार डॉट कॉम के लिए लिखा था। इसकी प्रतिक्रिया गौरीनाथ ने मोहल्ला लाइव डॉट कॉम को दी। इस प्रतिक्रिया से तिलमिला कर खगेंद्र ठाकुर ने अपने वकील के जरिये गौरीनाथ को कानूनी नोटिस भेजी है और चरित्र हनन का आरोप लगाया है।
मीडिया मंडी, समाचार »
Inclusive Media Team ♦ Ten journalists from all over India have been selected for the Inclusive Media Fellowships of the Centre for the Study of Developing Societies (CSDS). The Inclusive Media Project also conducts media research and runs a unique resource centre, im4change.org, on India’s rural crises.
मीडिया मंडी, मोहल्ला दिल्ली, समाचार »
डेस्क ♦ हमार और फोकस में होली से पहले कर्मचारियों में उबलते आक्रोश को ठंढा करने के लिए प्रबंधन ने एक महीने की सैलरी बांट दी है। यह सैलरी नवंबर माह की है। हम पाठकों को बता दें कि हमार और फोकस के कर्मचारियों की नवंबर, दिसंबर और जनवरी की सैलरी पेंडिंग थी। हताश कर्मचारियों का गुस्सा अपने अपने तरीके से फूट रहा था। इस बीच हमार पर होली की हुड़दंग कार्यक्रम शुरू हुआ, तो उनकी हताशा भी कुछ घटनाओं के जरिये जाहिर हुई। चैनल हेड और कर्मचारियों के बीच आपस में तू-तू मैं-मैं बढ़ गयी। इस बीच हुआ ये कि चैनल से 12 मीडियाकर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
खेल खेल में, समाचार »
संदीप पांडेय ♦ मैं कहता हूं, नहीं यार, एक रन चाहिए। ये धोनी का बच्चा स्ट्राइक ही नहीं दे रहा। वो कहता है मैं फोन पर रहूंगा। मुझे महसूस करना है सचिन का दोहरा शतक। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद। सचिन का दोहरा शतक पूरा। दिल धड़ाके मार रहा है। तालियों की गड़गड़ाहट। शोर में मैं संज्ञा शून्य हो गया हूं। आंख भर आयी है। प्रभाष जी कहां हो आप… देख रहे हो न अपने लाडले का कमाल! सोच रहा हूं कल का जनसत्ता कैसा होगा? पढ़ भी पाऊंगा या नहीं। एक बार एक साथी ने कहा था, प्रभाष जी की मौत को क्रिकेट से जोड़ कर तुम उनके योगदान का अपमान कर रहे हो। मैं उससे क्या कहता… कि क्रिकेट और सचिन को लेकर उनकी आस्था और मोह सारे तर्कों से परे था।
खेल खेल में, नज़रिया, समाचार »
ब्रजमोहन सिंह ♦ सचिन को क्या नाम दें? सचिन रनबीर तेंदुलकर। सचिन शतकबीर तेंदुलकर। सचिन महाबीर तेंदुलकर या और कुछ… क्या फर्क पड़ता है। नाम से क्या फर्क पड़ता है। सचिन ने वो कर दिया है, जो अभी तक कोई नहीं कर पाया। इतिहास में ऐसा कभी हुआ नहीं। शायद आगे कब होगा, यह भी पता नहीं। मैं सचिन को 2011 के वर्ल्ड कप में खेलते हुए देख रहा हूं। मुझे ऐसा भी लग रहा है कि वो एक दिवसीय मैच और टेस्ट में 100 शतक भी बनाएंगे। लेकिन फिर भी उनकी दीवानगी कम नहीं होगी। सचिन के उम्र की बात होती रहती है। लोग कहते हैं 36 साल पुराने सचिन की हड्डी पुरानी हो गयी। अब वोह बात नहीं। लेकिन सचिन क्या हाड़-मांस के बने भी हैं, ऐसा नहीं लगता मुझे। सचिन के साथ एक अरब हिंदुस्तानी लोगों की दुआ साथ है।
ख़बर भी नज़र भी, नज़रिया, मीडिया मंडी, समाचार »
डेस्क ♦ महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा की कार्य परिषद से साहित्यकार और पत्रकार मृणाल पांडे ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कल राष्ट्रपति को एक चिट्ठी लिख कार्यपरिषद से अलग होने की इच्छा जाहिर की है। हम मान सकते हैं कि अपनी तरफ से इस पूरे प्रकरण में जो तफसील मृणाल पांडे ने जुटायी, उसके मुताबिक उन्हें लगा कि अनिल चमड़िया के मामले में विभूति नारायण राय ने पूरी चालाकी के साथ कार्यपरिषद का इस्तेमाल किया और इसी से दुखी होकर उन्होंने कार्यपरिषद से अलग होने का फैसला लिया है।


