Home » Archive

Articles tagged with: abraham hindiwala

मीडिया मंडी, मोहल्‍ला लाइव, सिनेमा »

[22 Feb 2012 | 3 Comments | ]

डेस्‍क ♦ एक जागरूक पाठक ने सूचना दी कि नवभारत टाइम्‍स के एक पत्रकार हैं, जिन्‍होंने मोहल्‍ला लाइव के सिने कॉलमिस्‍ट अब्राहम हिंदीवाला का एक लेख शब्‍दश: उड़ा लिया है। उन पत्रकार का नाम है, आसिफ अली हाशमी। दरअसल जब बुड्ढा होगा तेरा बाप रीलीज होने वाली थी, उसी समय अब्राहम ने मोहल्‍ला लाइव पर लिखा था कि हिंदी सिनेमा की भाषा में बीप नाम का एक शब्‍द जुड़ने वाला है।

मोहल्ला मुंबई, सिनेमा »

[8 Oct 2011 | 13 Comments | ]

अब्राहम हिंदीवाला ♦ यह सच्‍चाई कि बाहर से आयी लड़कियों और नयी लड़कियों को अधिकांश मामलों में समझौतों, समर्पण, मर्दन और स्‍वीकृत बलात्‍कार से गुजरना पड़ता है। तभी तो रणधीर कपूर और संजय दत्‍त नहीं चाहते कि उनकी बेटियां फिल्‍मों में आएं। लड़कियों के मामले में इंडस्‍ट्री का रवैया किसी शोहदे और बदमाश की तरह ही रहता है।

ख़बर भी नज़र भी, सिनेमा »

[8 Aug 2011 | 36 Comments | ]

परकास झा ♦ आरक्षण ऐसा सत्‍य है कि उससे निजात पाना असंभव है। आप से बेहतर कौन इस बात को समझेगा। 21वीं सदी के भारत में सत्‍य से अधिक नुकसानदेह और कोई चीज नहीं हो सकता। इस सत्‍य के दुष्‍प्रभाव को दिखाने के लिए ही हम इ फिलिम बनाये हैं। हम बताना चाहते हैं कि समाज में बढ़ रहे विभाजन की जड़ में आरक्षण है। अब इस जड़ का कैसे उखाड़ें… ई सब आप लोग को सोचना है।

मोहल्ला मुंबई, सिनेमा »

[28 Jul 2011 | 21 Comments | ]

अब्राहम हिंदीवाला ♦ दोस्तों के दोस्त और पूरी फिल्म इंडस्ट्री् के भाई के रूप में मशहूर संजय दत्त आज के सलमान खान के अग्रज कहे जा सकते हैं। फिल्म इंडस्ट्री् के इन दोनों बच्चों … (हंसे नहीं… एक की उम्र 52 और दूसरे की 46 है…) पर दर्शक मेहरबान रहते हैं। कुछ तो है, जो इन्हें दर्शकों से जोड़ता है। कई बार लगता है कि दर्शक कॉलेज की उन लड़कियों की तरह होते हैं, जो कॉलेज के आवारा और बदमाश लड़कों पर फिदा होती हैं।

मोहल्ला मुंबई, सिनेमा »

[6 Jul 2011 | One Comment | ]

अब्राहम हिंदीवाला ♦ विजय दीनानाथ चौहान एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे, लेकिन इस बार किरदार का चेहरा बदला हुआ है। अमिताभ बच्‍चन की जगह रितिक रोशन विजय दीनानाथ चौहान की भूमिका में हैं। पिछले दिनों इसके पुनर्निमाण के सवाल पर अमिताभ बच्‍चन न नाखुशी जाहिर की थी।

ख़बर भी नज़र भी, मोहल्ला मुंबई, सिनेमा »

[2 Jul 2011 | 10 Comments | ]

अब्राहम हिंदीवाला ♦ य‍ह फिल्‍म देखते हुए मुझे यही लगा कि अब जल्‍दी ही हिंदी फिल्‍मों को देल्‍ही बेली होने वाला है। और अधकचरे दिमाग और भेड़चाल की आदी फिल्‍म इंडस्‍ट्री का ‘शिट’ नाना रूपों और गंधों में आने वाला है। आप लिख कर रख लें, देल्‍ही बेली से आमिर खान ने एक ऐसी शुरुआत कर दी है, जो हिंदी फिल्‍मों को उसके जातीय स्‍वरूप से निकाल कर विनाश की तरफ ले जाएगा। दुर्भाग्‍य से अगर यह फिल्‍म हिट हो गयी तो हिंदी फिल्‍मों की समाप्ति की उल्‍टी गिनती आरंभ मानें।

ख़बर भी नज़र भी, मोहल्ला मुंबई, सिनेमा »

[23 Jun 2011 | 10 Comments | ]

अब्राहम हिंदीवाला ♦ एक जुलाई के बाद हमारी शब्‍दावली में एक नया शब्‍द आ जाएगा… बिप… और यह शब्‍द हिंदी फिल्‍मों की देन होगा। एक ध्‍वनि को शब्‍द बना देने का काम बुड्ढा होगा तेरा बाप के डायरेक्‍टर पुरी जगन्‍नाथ और एक्‍टर अमिताभ बच्‍चन ने किया है। इस फिल्‍म के संवाद में गाली-गलौज देख कर हिंदी कवि हरिवंश राय बच्‍चन के बेटे अमिताभ बच्‍चन चौंके। उन्‍होंने कहा कि मैं गाली उच्‍चरित नहीं कर सकता। लेकिन बुड्ढा होगा तेरा बाप जैसी फिल्‍म है, उसमें गालियों के बगैर इंपैक्‍ट नहीं आता। फिर एक रास्‍ता निकाला गया। अमिताभ बच्‍चन ने गाली देने के बजाय बिप बोल दिया।

ख़बर भी नज़र भी, मोहल्ला मुंबई, सिनेमा »

[17 Jun 2011 | 7 Comments | ]

अब्राहम हिंदीवाला ♦ इमरान को शिद्दत से एहसास हुआ कि महाराष्‍ट्र सरकार ने शराब पीने की निम्‍नतम आयु 25 साल कर युवाओं पर बहुत बड़ा जुल्‍म कर दिया है। आज दोपहर में वे इसके खिलाफ पीआईएल दायर करने जा रहे हैं। जनहित याचिका दायर करने के पहले वे मीडिया से मिलेंगे और बताएंगे कि कैसे 18 की उम्र में सरकार बदलने और 21 की उम्र में शादी के बाद बच्‍चे पैदा करने वाले युवकों के साथ अन्‍याय हुआ है। सरकार की यह ज्‍यादती बर्दाश्‍त नहीं की जा सकती। वे युवाओं के हक में पीआईएल दायर करेंगे।

ख़बर भी नज़र भी, सिनेमा »

[9 Jun 2011 | 11 Comments | ]

डेस्क ♦ कल अब्राहम हिंदीवाला ने मोहल्‍ला लाइव पर मर्डर टू के कुछ पोस्‍टर जारी किये थे। इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं। ज्‍यादातर कोसने वाली। लेकिन एक प्रतिक्रिया ने जाहिर कर दिया कि खुले का यह खेल भी चोरी का है। जवाहरलाल नेहरु विश्‍वविद्यालय के शोध छात्र उदय शंकर ने 2001 में बनी चाइनीज फिल्‍म बैड गाइ के पोस्‍टर का लिंक देते हुए कहा कि मर्डर 2 के पोस्‍टर नकल पर आधारित हैं। हम यहां दोनो पोस्‍टर आमने सामने रख रहे हैं…

ख़बर भी नज़र भी, मोहल्ला मुंबई, सिनेमा »

[8 Jun 2011 | 7 Comments | ]

अब्राहम हिंदीवाला ♦ मर्डर 2 के लिए मल्लिका से बात नहीं बनी तो दूसरी हीरोइनों से बातचीत की गयी, लेकिन कोई भी हीरोइन मल्लिका के बोल्‍डनेस को दोहराने की हिम्‍मत नहीं जुटा सकी। फाइनली श्रीलंका से हिंदी फिल्‍मों में आयीं अभिनेत्री जैक्‍लीन फर्नांडीस को महेश भट्ट ने सेलेक्‍ट किया। कहा जा रहा है कि बोल्‍ड सीन में जैक्‍लीन ने मल्लिका को मीलों पीछे छोड़ दिया है। किसिंग किंग या सीरियल किसर इमरान हाशमी दो फिल्‍मों के गैप के बाद वही करते नजर आएंगे, जो वे सबसे बेहतर करते हैं। हिंदी फिल्‍मों के इस किंसिंग स्‍टार की जबरदस्‍त फैन फॉलोइंग है।