Home » Archive

Articles tagged with: hamar TV

मीडिया मंडी, मोहल्ला दिल्ली »

[16 May 2010 | 8 Comments | ]
मतंग ने छह की बलि मांगी, 35 ने सिर आगे किया

डेस्‍क ♦ हमार टीवी में पिछले कई महीनों से चली आ रही अराजकता के बीच शनिवार, 15 मई को करीब 35 मीडियाकर्मियों ने अपना सामूहिक इस्‍तीफा प्रबंधन को सौंप दिया। यह कवायद तब हुई, जब शुक्रवार, 14 मई की शाम प्रबंधन की ओर से छह कर्मियों को निकालने संबंधी निर्देश चैनल हेड उदयचंद्र को दिया गया। कहा जा रहा है कि ये वो लोग थे, जिन्‍होंने पिछले दिनों हमार में हुए आंदोलन की अगुवाई की थी। इस निर्देश की सूचना जैसे ही न्‍यूज रूम में पहुंची, कर्मियों ने चैनल हेड को घेर लिया। चैनल हेड सहित इस बात पर सभी एकमत हुए कि इस निर्देश के खिलाफ सभी को इस्‍तीफा दे देना चाहिए। सबने अपना इस्‍तीफानामा लिख कर चैनल के सीईओ संजीव चोपड़ा को सौंप दिया।

मीडिया मंडी »

[2 May 2010 | 6 Comments | ]
हमार में ताला लगा, समझौता हुआ, अब कुछ ठीक है

डेस्‍क ♦ पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक एक मई को हमार कर्मियों ने हमार और फोकस में काम ठप कर दिया। लगभग 95 फीसदी कर्मचारियों ने एकजुट होकर इस काम रोको आंदोलन को सफल बनाया। चार महीने से बकाया वेतन और चैनल हेड की बदतमीजियों के खिलाफ कर्मचारियों ने ये कदम उठाया था। परेशान चेयमैन मतंग सिंह न्‍यूज रूम में आये, तो कर्मियों ने बात करने से इनकार कर दिया। सबने एक सुर में नारा लगाया : उदयचंद्रा महागंध। बाद में आग्रह करने पर एक समझौता वार्ता हुई। इसके तहत मतंग सिंह ने कर्मचारियों को ये भरोसा दिलाया कि मई आखिर तक उन्‍हें अप्रैल तक का वेतन दे दिया जाएगा और जून के पहले हफ्ते में मई का वेतन दिया जाएगा।

मीडिया मंडी, मोहल्‍ला लाइव »

[27 Apr 2010 | 6 Comments | ]
खबर खुलने से “हमार” में हड़कंप, मोहल्‍ला लाइव बैन

डेस्‍क ♦ पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह के जागीरी चैनल हमार में शोषण के खुले खेल की खबर मोहल्‍ला लाइव पर लगातार आने से प्रबंधन हतप्रभ है। चैनल के सूत्रों की ओर से समझौते की तमाम कोशिशें नाकामयाब होने के बाद अब हमार प्रबंधन ने मोहल्‍ला लाइव को अपने नोएडा ऑफिस में बैन कर दिया है। यह इस महीने की तीसरी घटना है, जब तीन जगहों पर मोहल्‍ला लाइव के यूआरएल को ब्‍लॉक किया गया है। 1 अप्रैल 2010 को डेनमार्क की आईटी कंपनी सीएससी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की तमाम भारतीय शाखाओं में मोहल्‍ला लाइव को बैन किया गया था। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, वर्धा में प्रशासन ने मोहल्‍ला लाइव को बैन किये जाने की अधिसूचना जारी की।

मीडिया मंडी, मोहल्ला दिल्ली »

[25 Apr 2010 | 11 Comments | ]
आंदोलन की राह पर हमारकर्मी, एक मई से करेंगे तालाबंदी

हमारकर्मी ♦ हम सबने कंपनी के किये वादे के मुताबिक अपने-अपने देनदारों से 30 अप्रैल तक हर हाल में उधार चुकाने का वादा किया है। अगर ये वादे खोखले साबित हुए, तो हम सब अपनी जिंदगी का निकृष्टतम दौर देखने को मजबूर होंगे। एक मई को दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जाता है। आशा है, हम सब दुखी कर्मचारियों की उपरोक्त मांगें 30 अप्रैल तक पूरा कर मजदूर दिवस को सार्थक साबित किया जाएगा। वरना, हमें बहुत दुख होगा – जब हमसब मजदूर दिवस पर चैनल के सारे काम-काज ठप्प करने पर मजबूर होंगे। महाशय, हम सबकी तरफ से नम्र निवेदन है कि हमारी चिंताओं को किसी भी तरीके का विद्रोह या नाफरमानी न समझा जाए।

मीडिया मंडी »

[20 Apr 2010 | 18 Comments | ]
हमारे जर्जर होते चैनल को इस बीमार चैनल हेड से बचा लो

एक कर्मचारी ♦ अब चैनल हेड न्यूज रुम में शेर बने घूम रहे है और सबको कैरियर खराब करने की धमकी दे रहे है। पहले इन साहब के मीडिया कैरियर के बारे में जान ले। ये महाशय, पहले NDTV में कार्यरत थे, फिर LIVE INDIA और अपने शानदार कैरियर के चरम पर इस चैनल के चैनल हेड है। इस चैनल को डूबते हुए देखकर कुछ दिन पहले ये‘रफ्तार चैनल’ (जो कि सिर्फ झारखंड का चैनल है और दिल्ली ब्यूरो हेड या चैनल हेड के पद के लिए) में इंटरव्यू देने गये थे। लेकिन शायद “इश्क और मुश्क छुपाये नहीं छुपते” और इसलिये वहां भी इनके पहुंचने से पहले इनकी प्रसिद्धि पहुंच गयी। फिलहाल, ये इसी चैनल में बने हुए हैं (हमारा दुर्भाग्य)।

नज़रिया, मीडिया मंडी »

[12 Apr 2010 | 3 Comments | ]
अच्‍छी भली भोजपुरी को गंदी गंदी बना रहा है मीडिया

आशीष तिवारी ♦ शुरुआत में इन चैनलों ने ग्लैमर के तड़के के साथ खूब नाच-गाना दिखाया। लगा कि भोजपुरिया लोक संस्कृति को एक नयी पहचान मिल गयी। पर अभी के हालात में ऐसा कह पाना शायद किसी के लिए आसान नहीं होगा। भोजपुरी भाषा के टीवी सीरियल्स की ही बात कर ली जाए तो घर घर में झगड़ा ही नजर आएगा या फिर खेत-खलिहान को लेकर साजिशों का दौर। सवाल यह कि क्या भोजपुरिया समाज में यही सब हो रहा है। इसके अलावा क्या कुछ भी ऐसा नहीं है, जो सकारात्मक हो और टीवी पर आ सके।

मीडिया मंडी »

[10 Apr 2010 | 3 Comments | ]
कर्मचारियों को आश्‍वासन मिला, संपादक को गाली

डेस्‍क ♦ सबके सब चेयरमैन मतंग सिंह के पास पहुंचे। मतंग सिंह ने सबकी बात सुनी और कहा कि इतनी पेरशानी थी और मुझे खबर ही नहीं हुई। एक ने कहा कि चार महीने से वेतन नहीं मिला है और मकानमालिक ने उसका सामान उठा कर फेंक दिया है। इस पर मतंग सिंह ने अफसोस जताया और सार्वजनिक रूप से उदयचंद्रा को फटकार लगायी। कहा कि हमारे किसी कर्मी के साथ ऐसा हुआ है, तो वह उनके लिए शर्म की बात है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर उदयचंद्रा को एडवांस मिल सकता है, तो और भी कर्मियों को मिल सकता है। उन्‍होंने आदेश दिया कि जिसको जितने एडवांस की जरूरत है, ले ले – और वेतन भी जल्‍दी से जल्‍दी कर्मियों के एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

मीडिया मंडी »

[9 Apr 2010 | 4 Comments | ]
मतंग के चैनल्‍स में हाहाकार, चार महीने से वेतन नहीं

डेस्‍क ♦ हमें सूचना मिली कि हमार के अंदर एंकर्स के अंदर एंकर्स के एक समूह ने प्रबंधन के सामने जब गुस्‍सा जाहिर किया और कहा कि हमारे पास आने-जाने के पैसे तक नहीं हैं – तो उन्‍हें एडवांस के लिए आवेदन देने के लिए कहा गया। यही स्थिति आउटपुट-इनपुट से जुड़े लोगों ने भी प्रबंधन के सामने रखी। हालांकि एक मीडियाकर्मी ने हमें बताया कि आवेदन देने पर एकाउंटेंट ने अग्रिम देने से भी मना कर दिया। ये है पूर्व केंद्रीय मंत्री मतंग सिंह के चैनल की हालत, जिन्‍होंने कई जोड़-जुगाड़ों से चैनल का लाइसेंस हासिल किया और अब अपने कर्मचारियों को नियति के हवाले छोड़ दिया है।

मीडिया मंडी, मोहल्ला दिल्ली »

[27 Feb 2010 | One Comment | ]
हमार टीवी के संपादक उदयचंद्र सिंह की सरेआम पिटाई

डेस्‍क ♦ हमार के चैनल हेड उदयचंद्र सिंह को कुछ लोगों ने पीट दिया। उन्‍हें उन लोगों ने पीटा, जिन्‍हें दो दिनों पहले ही चैनल से बाहर का रास्‍ता दिखाया गया था। वे इस बात से क्षुब्‍ध थे कि चैनल के प्रति वेतन न मिलने के बावजूद कमिटमेंट के साथ काम करने पर भी उन्‍हें निकाल दिया गया। बकाया वेतन भी नहीं दिया गया। जिन दो लोगों ने उदयचंद्र सिंह की थप्‍पड़ों और घूंसों से पिटाई की, उनके बारे में कर्मचारी बता रहे हैं कि उनके साथ उदयचंद्र सिंह ने बदतमीजी की हद कर दी थी। उनके बर्ताव से आमतौर पर लोग दुखी हैं। घटना ऑफिस के बाहर सड़क पर हुई।

मीडिया मंडी, मोहल्ला दिल्ली, समाचार »

[26 Feb 2010 | 6 Comments | ]
बारह की बलि लेकर मतंग ने नवंबर की सैलरी बांटी

डेस्‍क ♦ हमार और फोकस में होली से पहले कर्मचारियों में उबलते आक्रोश को ठंढा करने के लिए प्रबंधन ने एक महीने की सैलरी बांट दी है। यह सैलरी नवंबर माह की है। हम पाठकों को बता दें कि हमार और फोकस के कर्मचारियों की नवंबर, दिसंबर और जनवरी की सैलरी पेंडिंग थी। हताश कर्मचारियों का गुस्‍सा अपने अपने तरीके से फूट रहा था। इस बीच हमार पर होली की हुड़दंग कार्यक्रम शुरू हुआ, तो उनकी हताशा भी कुछ घटना‍ओं के जरिये जाहिर हुई। चैनल हेड और कर्मचारियों के बीच आपस में तू-तू मैं-मैं बढ़ गयी। इस बीच हुआ ये कि चैनल से 12 मीडियाकर्मियों को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया है।